Sushant Case/NCB Update : दीपिका और श्रद्धा ने ड्रग्स कंज्यूम करने की बात से किया इंकार

Deepika Padukone News, Ncb live update : सुशांत सिंह राजपूत केस में आज अहम दिन है. एनसीबी की टीम अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से मुंबई स्थित गेस्ट हाउस में पूछताछ कर रही है. वहीं आज सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को भी नारकोटिक्स विभाग ने समन जारी किया है. इसी बीच सुशांत के वकील विकास सिंह ने सीबीआई पर जांच धीमी गति से करने का आरोप लगाया है. सुशांत केस और एनसीबी से जुड़े हर अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…

Live Updates
1:01 AM. 27 Sept 20 7:31 PM. 26 Sept

दीपिका सीधा जवाब देने से बच रहीं थी

सूत्रों का कहना है कि दीपिका और करिश्मा एनसीबी की टीम के सामने पूरी तैयारी के साथ आई थीं. सूत्र ने कहा कि दीपिका सीधा जवाब देने से बच रही थीं.

12:28 AM. 27 Sept 20 6:58 PM. 26 Sept

दीपिका और श्रद्धा ने ड्रग्स कंज्यूम करने की बात से किया इंकार

श्रद्धा कपूर ने एनबीसी के सामने ड्रग्स लेने से इनकार किया है. उनके अलावा दीपिका ने भी ड्रग्स कंज़्यूम करने की बात से साफ इनकार किया.

12:28 AM. 27 Sept 20 6:58 PM. 26 Sept

दीपिका के बाद सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से एनसीबी की पूछताछ खत्म

दीपिका के बाद सारा अली खान और श्रद्धा कपूर की भी एनसीबी की पूछताछ खत्म हो गई है. सारा अली खान से करीब साढ़े 4 घंटे तक पूछताछ हुई. श्रद्धा कपूर से एनसीबी ने साढ़े 5 घंटे पूछताछ की. तीनों ही अभिनेत्री एनसीबी दफ्तर से निकल चुकी हैं.

10:54 PM. 26 Sept 20 5:24 PM. 26 Sept

रामदास अठावले ने कहा- दिशा सालियान मौत की भी सीबीआई करे जांच

केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि हमने सुना है कि सुशांत की मैनेजर दिशा सालियान को एक पार्टी के दौरान मास्टर रूम में 8 जून को टॉर्चर किया गया था. इसलिए, सीबीआई को भी इस केस की जांच करनी चाहिए और जल्द इसके नतीजे पर आना चाहिए.

10:54 PM. 26 Sept 20 5:24 PM. 26 Sept

दीपिका से छह घंटे हुई पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रही एनसीबी ने आज दीपिक पादुकोण से पूछताछ की है. लगभग छह के पूछताछ के बाद दीपिका पादुकोण अपने घर के लिए रवाना हो गई हैं.

10:54 PM. 26 Sept 20 5:24 PM. 26 Sept

करण जौहर ने पल्ला झाड़ा

क्षितिज प्रसाद के हिरासत में लिए जाने के बाद करण जौहर ने सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी किया. उन्होंने लिखा, ‘इन सभी निंदनीय बयानों, समाचार लेखों ने मुझे, मेरे परिवार और मेरे सहयोगियों और धर्मा प्रॉडक्शंस को अनावश्यक रूप से घृणा, अवमानना और मजाक के हवाले कर दिया. मैं आगे बताना चाहूंगा कि कई मीडिया/ न्यूज चैनल रिपोर्ट्स दिखा रहे हैं कि क्षितिज प्रसाद और अनुभव चोपड़ा मेरे सहयोगी हैं. मैं इन व्यक्तियों को व्यक्तिगत रुप से नहीं जानता हूं और इन दोनों व्यक्तियों में से कोई भी सहयोगी या करीबी नहीं है. न ही मैं और न ही धर्मा प्रॉडक्शंस इस बात के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं कि वह लोग अपने व्यक्तिगत जीवन में क्या करते हैं.’

मुख्य बातें

Deepika Padukone News, Ncb live update : सुशांत सिंह राजपूत केस में आज अहम दिन है. एनसीबी की टीम अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से मुंबई स्थित गेस्ट हाउस में पूछताछ कर रही है. वहीं आज सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को भी नारकोटिक्स विभाग ने समन जारी किया है. इसी बीच सुशांत के वकील विकास सिंह ने सीबीआई पर जांच धीमी गति से करने का आरोप लगाया है. सुशांत केस और एनसीबी से जुड़े हर अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >