यूजर पासवर्ड की SALE: Wipro, Infosys और Google कर्मचारियों का डेटा लीक

कोरोना वायरस के कारण हुए लॉक डाउन में ऑनलाइन सेवाओं की डिमांड काफी बढ़ गई है. इन दिनो अधिकांश कार्य ऑनलाइन हो रहे हैं. लेकिन ऑनलाइन सिस्टम कितना सुरक्षित है इसकी बानगी इसी से पता चल जाती है कि साईबर अपराधियों ने ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफार्म Unacademy को हैक कर लिया.

कोरोना वायरस के कारण हुए लॉक डाउन में ऑनलाइन सेवाओं की डिमांड काफी बढ़ गई है. इन दिनो अधिकांश कार्य ऑनलाइन हो रहे हैं. लेकिन ऑनलाइन सिस्टम कितना सुरक्षित है इसकी बानगी इसी से पता चल जाती है कि साईबर अपराधियों ने ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफार्म Unacademy को हैक कर लिया. हद तो तब हो गई जब 22 मिलियन यूजर्स का विवरण हैकरों ने बिक्री के लिए डाल दी.

साइबल के अनुसार डेटाबेस में यूजर्स का नाम, ईमेल, पासवर्ड, शामिल होने की तारीख, अंतिम लॉगिन तिथि, अकाउंट प्रोफ़ाइल और अकाउंट लोकेशन सभी चीज शामिल हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि अनएकेडमी (Unacademy) के यूजर्स में विप्रो, इंफोसिस, कॉग्निजेंट, गूगल और इसके निवेशक फेसबुक के कर्मचारियों की भी जानकारी शामिल है. कंपनी की सुरक्षा में यह सेंधमारी इसी साल जनवरी महीने में हुई है, जिसके बाद मई महीने में कंपनी की तमाम जानकारी बिक्री के लिए रख दी गई है.

इधर, कंपनी का कहना है की लोगों की डेटा सिक्योरिटी, उनका पता सुरक्षित रखना हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है. ऐसे में कंपनी जानकारी सुरक्षित रखने के लिए encryption methods PBKDF2 का एलगोरिदम SHA256 का इस्तेमाल करती है. ऐसे में किसी के लिए भी पासवर्ड को खोल पाना संभव नहीं है.

अनएकेडमी (Unacademy) बड़े ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफार्मों में से एक है. इसके जरिए 3 लाख से अधिक Students को ऑनलाइन स्टडी मटेरियल मुहैया कराया जाता है. कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए यहां सिलेबस के साथ स्टडी मटेरियल उपलब्ध कराया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >