Daily Weather: इन राज्यों में भीषण शीतलहर की चेतावनी, ओडिशा में हो सकती है भारी बारिश

Daily Weather: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र गहरा गया है. जिससे ओडिशा में बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने तटीय इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है. यहां देखें देशभर में मौसम का हाल.

Daily Weather: ओडिशा सहित देश के कई राज्यों में इस समय बारिश का दौर जारी है. जबकि जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग ने भीषण शीत लहर को लेकर चेतावनी जारी की है.

ओडिशा के तटीय इलाकों में होगी भारी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार बंगाल में कम दबाव के क्षेत्र के कारण ओडिशा के अंदरूनी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है जबकि तटीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.

दिल्ली में छाया रहेगा कोहरा

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में रविवार को मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है. जबकि अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

पश्चिमी विक्षोभ के कारण जयपुर में 24 दिसंबर तक हो सकती है बारिश

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 23-24 दिसंबर को राज्य के उत्तरी व पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने व आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है. वहीं एक और पश्चिमी विक्षोभ के 26-27 दिसंबर के दौरान राज्य के कुछ भागों में सक्रिय होने की संभावना है. इस दौरान राज्य के कुछ भागों में गरज के साथ हल्की मध्यम बारिश हो सकती है.

Also Read: बिहार में बढ़ेगी ठंड, झारखंड में घना कोहरा, जानें मौसम का हाल

हिमाचल प्रदेश में भीषण शीत लहर

हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों में 22-23 दिसंबर के दौरान शीत लहर से लेकर भीषण शीत लहर की स्थिति बने रहने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >