मुख्य बातें
Weather Live update: ताऊ ते (Tauktae) तूफान की तबाही को अभी तक देश नहीं भूल पाया है इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD Forecast) ने एक और तूफान (Cyclone warning) की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बंगाल के पूर्व मध्य खाड़ी (Bay of Bengal) के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके कारण यहां पर 23-24 को जोरदार बारिश होगी. इसके आलाव मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 19 मई को उत्तर भारत के कई राज्यों में (Heavy rain forecast in North India) जोरदार बारिश हो सकती है. दिल्ली, यूपी, झारखंड बिहार, बंगाल समेत अन्य राज्यों के मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहे prabhatkhabar.com के साथ.
