Cyclone Tracker: आ रहा है चक्रवाती तूफान! 23 से 25 अक्टूबर तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में चलेंगी तेज हवाएं

Cyclone Tracker: तूफान के कारण ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि ओडिशा के कई इलाकों में तेज हवाएं भी चलेंगी. IMD के मुताबिक हवाओं की गति 35 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है.

Cyclone Tracker: बंगाल की खाड़ी से फिर आने वाली है एक बड़ी आफत. कई राज्यों में फिर मंडराने लगा है तूफान का खतरा. आईएमडी भुवनेश्वर की निदेशक डॉ मनोरमा मोहंती ने कहा है कि एक ऊपरी हवा का चक्रवात परिसंचरण मध्य अंडमान सागर पर बना हुआ है. इसके प्रभाव से उत्तर से सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. यह अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान सागर के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा. 22 अक्टूबर की सुबह तक यह दबाव में तब्दील हो सकता है. इसके कारण 23 अक्टूबर तक पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान में बदल जाने की संभावना है.

23 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की संभावना (Cyclone Alert)

मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में 23 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान आने की आशंका है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान सागर के ऊपर बने एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण कम दबाव वाला क्षेत्र बनेगा यह मौसम प्रणाली पिर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा. इसी दौरान 22 अक्टूबर की सुबह तक यह डिप्रेशन में बदल जाएगा. 23 अक्टूबर तक पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान में बदल जाने की आशंका है.

कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश (Heavy Rain Warning)

मौसम विभाग ने कहा है कि तूफान में तब्दील होने के बाद यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा. इसके 24 अक्टूबर की सुबह तक ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों के पास बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में पहुंचने की प्रबल आशंका है. आईएमडी ने कहा कि इसके प्रभाव से ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में 23 से 25 अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है. मछुआरों को 21 अक्टूबर तक तट पर लौटने की सलाह दी गई है.

तेज हवाएं चलने की आशंका

तूफान के कारण ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि ओडिशा के कई इलाकों में तेज हवाएं भी चलेंगी. IMD के मुताबिक हवाओं की गति 35 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 20 से 26 अक्टूबर के दौरान अंडमान निकोबार द्वीप समूह, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना है. विभाग ने मछुआरों और पर्यटकों को समुद्र किनारे जाने से बचने की सलाह दी गई है.

दक्षिण भारत के कई राज्यों में आज मूसलाधार बारिश की चेतावनी

आईएमडी ने कहा है कि दक्षिण भारत के कई राज्यों में आज तेज बारिश की संभावना है. आईएमडी ने कहा है कि तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, रायलसीमा, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के कई इलाकों में जोरदार बारिश की आशंका है. मौसम विभाग ने तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 20 और 21 अक्टूबर को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Also Read: मौसम की दोहरी मार, उत्तर में ठंड बढ़ी, दक्षिण में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट

RJD ने मांग ली 22 सीटें, I.N.D.I.A. गठबंधन के लिए बन न जाए सिर दर्द, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >