Weather Forecast Live Update : बिहार में बारिश की संभावना, झारखंड में छाए बादल, जानें दिल्ली-यूपी सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Live Update : भीषण चक्रवाती तूफान निवार (cyclone nivar tracker ) गुरुवार को पुडुचेरी के पास समुद्र तट पर पहुंच गया वहीं इस वजह से हुई भारी बारिश के कारण तमिलनाडु में तीन लोगों की मौत हो गयी. निवार तूफान का आंशिक असर बिहार और झारखंड (Jharkhand ,bihar weather) पर भी पड़ा है. इसकी वजह से पूरे राज्य में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. झारखंड में सुबह से आकाश में बादल है और कई जिलों में बूंदा-बांदी (Rain) हो रही है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, north India, Uttar Pradesh, West Bengal Weather) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
7:54 PM. 27 Nov 20 2:24 PM. 27 Nov

मौसम विभाग के अनुसार

मौसम विभाग के अनुसार 27-28 नवंबर को राजस्थान में कही-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाने की सम्भावना है. जबकि 28, 29 और 30 नवंबर के दौरान राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की भी संभावना है.

7:54 PM. 27 Nov 20 2:24 PM. 27 Nov

माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस

राजधानी जयपुर सहित राजस्थान के अनेक हिस्सों में दो दिन के बाद शुक्रवार को अच्छी धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली. इस बीच बृहस्पतिवार रात माउंट आबू में न्यनूतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार रात का न्यूनतम तापमान चुरू में 7.6 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 8 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 8.1 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 8.5 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 9.5 डिग्री सेल्सियस व गंगानगर में 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा.

4:45 PM. 27 Nov 20 11:15 AM. 27 Nov

दिल्ली और बिहार कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं, दक्षिणी बिहार के आसमान में सुबह से ही बादल मंडरा रहे हैं और बारिश का माहौल बना हुआ है.

4:45 PM. 27 Nov 20 11:15 AM. 27 Nov

आसमान में धुंध छाई

राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ने से प्रदूषण लौट आया है. खराब एयर क्‍वालिटी (AQI) के चलते आसमान में धुंध छाई हुई है.

4:45 PM. 27 Nov 20 11:15 AM. 27 Nov

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने कुडलूर का दौरा किया

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने कुडलूर का दौरा किया और वहां नुकसान का जायजा लिया. पानी भरे इलाकों में बचाव कर्मियों ने नावों का उपयोग कर लोगों तक खाना पहुंचाया वहीं कुछ लोग रिश्तेदारों के यहां चले गए. शहरी इलाकों में नगर निकाय के कार्यकर्ताओं ने जमा हो गए पानी को बाहर निकाला.

1:17 PM. 27 Nov 20 7:47 AM. 27 Nov

तीन लोगों की मौत

भीषण चक्रवाती तूफान निवार पुडुचेरी के पास समुद्र तट पर पहुंच गया. इस वजह से हुई भारी बारिश के कारण तमिलनाडु में तीन लोगों की मौत हो गयी और 1,000 से अधिक पेड़ उखड़ गए तथा कई निचले इलाकों में पानी भर गया. इसके बाद निवार कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में तथा उसके बाद और गहरे कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया.

मुख्य बातें

Weather Forecast Live Update : भीषण चक्रवाती तूफान निवार (cyclone nivar tracker ) गुरुवार को पुडुचेरी के पास समुद्र तट पर पहुंच गया वहीं इस वजह से हुई भारी बारिश के कारण तमिलनाडु में तीन लोगों की मौत हो गयी. निवार तूफान का आंशिक असर बिहार और झारखंड (Jharkhand ,bihar weather) पर भी पड़ा है. इसकी वजह से पूरे राज्य में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. झारखंड में सुबह से आकाश में बादल है और कई जिलों में बूंदा-बांदी (Rain) हो रही है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, north India, Uttar Pradesh, West Bengal Weather) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >