तबाही मचाने आ गया चक्रवाती तूफान मोंथा, भयंकर बारिश की संभावना, समुद्र में उठेंगी ऊंची लहरें, अलर्ट जारी

Cyclone Montha Tracker: चक्रवाती तूफान मोंथा की एंट्री हो चुकी है. विशाखापत्तनम चक्रवात चेतावनी केंद्र के ड्यूटी अधिकारी जगन्नाथ कुमार ने बताया, "दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर कल बना गहरा दबाव चक्रवात मोंथा में बदल गया. यह बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे दक्षिण-पूर्व में स्थित है. चक्रवात को लेकर ओडिशा, तमिलनाडु और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. कई लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा चुका है. एनडीआरएफ और सेना को अलर्ट पर रखा गया है.

Cyclone Montha Tracker: मौसम विभाग ने बताया चक्रवात मोंथा इस समय चेन्नई से लगभग 520 किमी पूर्व, काकीनाडा से 500 किमी दक्षिण-पूर्व, विशाखापत्तनम से 600 किमी दक्षिण-पश्चिम और गोपालपुर से 750 किमी दूर है. चक्रवात के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और कल सुबह, 28 अक्टूबर तक एक गंभीर चक्रवात में बदलने की संभावना है. इसके मछलीपट्टनम को पार करने की उम्मीद है. हवा की गति 110 किमी/घंटा तक हो सकती है. अगले पांच दिनों में गरज के साथ बारिश का अनुमान है.

समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार च्रकवात मोंथा की वजह समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठने की संभावना है. तेज़ लहरों और भारी बारिश के कारण विशाखापत्तनम के मछली पकड़ने वाले बंदरगाह पर नावें अभी भी खड़ी हैं. मछुआरों को बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ने न जाने की सलाह दी गई है.

चेन्नई और तीन अन्य जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान

चक्रवाती तूफान मोंथा की वजह से चेन्नई और तीन अन्य जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग के अनुसार चेन्नई के अलावा, रानीपेट, तिरुवल्लूर और कांचीपुरम में भी भारी से बहुत भारी बारिश जबकि विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है. पुडुचेरी में भी भारी बारिश हो सकती है.

पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

चक्रवात ‘मोंथा’ के कारण मंगलवार से शुक्रवार तक पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों के पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों के निचले इलाकों में जलभराव की आशंका जताई है। दक्षिण बंगाल में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, पुरुलिया, पूर्व और पश्चिम बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिलों में मंगलवार और शुक्रवार के बीच भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने कहा कि उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश (7 से 20 सेमी) और उत्तर एवं दक्षिण दिनाजपुर तथा मालदा जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है.

ओडिशा में दिखने लगा चक्रवात का असर, अलर्ट जारी

ओडिशा में चक्रवाती तूफान मोंथा का असर दिखने लगा है. आठ दक्षिणी जिलों में 128 आपदा प्रतिक्रिया दल तैनात कर दिए हैं. मलकानगिरी, कोरापुट, नबरंगपुर, रायगढ़ा, गजपति, गंजाम, कंधमाल और कालाहांडी जिलों के लिए अत्यधिक भारी वर्षा और तेज हवाओं (80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति) का पूर्वानुमान लगाते हुए ‘रेड वॉर्निंग’ जारी की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >