Cyclone: बंगाल, असम, मणिपुर में बारिश और ओलावृष्टि से भारी तबाही, 4 की मौत, 100 से अधिक घायल

Cyclone: पश्चिम बंगाल, असम और मणिपुर सहित देश के कई इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि से भारी तबाही मची है. चक्रवात की वजह से घरों, इमारतों और फसलों को भारी नुकसान की खबर है. बताया जा रहा है कि बंगाल के जलपाईगुड़ी में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं.

Cyclone: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बारिश से भारी तबाही, चार की मौत, 100 से अधिक घायल

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बारिश और ओलावृष्टि से भारी तबाही मची है. जलपाईगुड़ी एसपी ने बताया चक्रवात की घटना में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. एसपी ने बताया, कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है. जिससे घरों, इमारतों और फसलों को नुकसान हुआ.

रांची में झमाझम बारिश

झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में पिछले दो दिनों से भारी बारिश रिकॉर्ड किए गए हैं. रविवार को भी रांची और आस-पास के इलाकों को गरज के साथ भारी बारिश दर्ज की गई. शनिवार को भी आंधी-तूफान के साथ बारिश भी हुई थी. मौसम विभाग ने पहले 31 मार्च को बारिश और मेघ गर्जन का पूर्वानुमान लगाया था. हालांकि 1 अप्रैल से मौसम साफ शुष्क रहने की संभावना जताई गई है.

मणिपुर के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि

मणिपुर के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है. जिससे थौबल सापम लीकाई और खोंगजोम गांवों में घरों, इमारतों व फसलों को नुकसान पहुंचा है.

असम के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि

असम के कई हिस्सों में भी बारिश और ओलावृष्टि हुई है. जिससे घरों, इमारतों और फसलों को भारी नुकसान हुआ है. आंधी-तूफान से कई पेड़ उखड़कर गिर गए हैं. फिलहाल राहत और बचाव कार्य चलाये जा रहे हैं.

असम में भारी बारिश और हवा के बाद हवाई सेवा प्रभावित, 6 उड़ानों के रूट बदले गए

गुवाहाटी हवाईअड्डा प्राधिकरण ने बताया, भारी बारिश और हवा के बाद आज शाम प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हुआ. पेड़ गिरने से संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गया. छत के आउटलेट में भारी मात्रा में पानी भर गया और टर्मिनल भवन के अंदर पानी भर गया. टर्मिनल बिल्डिंग के बाहर पानी और हवा के दबाव के कारण छत का एक छोटा हिस्सा खुल गया. प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण कुल छह उड़ानें अगरतला और कोलकाता की ओर मोड़ दी गईं. परिचालन अब सामान्य हो गया है.

पंजाब में भी बारिश और ओलावृष्टि से भारी नुकसान

पंजाब के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई. जिससे गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है. पंजाब के बठिंडा, फाजिल्का, लुधियाना, पटियाला, अमृतसर और पठानकोट समेत कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हुई. तेज हवाओं के साथ भारी बारिश उस समय हुई जब गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार है, पंजाब और हरियाणा में गेहूं खरीद का मौसम एक अप्रैल से शुरू हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >