Video : बोले सांसद वी शिवदासन- मोदी बन गए हैं इंस्टाग्राम प्रधानमंत्री, भाग रहे हैं जिम्मेदारियों से

Video : जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान खुद और अपनी दिवंगत मां को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है. पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम में वीडियो पोस्ट करके कहा कि ऐसी बातें उन्हें दुख पहुंचाती हैं. लेकिन उन्होंने ऐसा करने वालों को माफ करने की बात कही. उनके इस वीडियो पर सीपीआई(एम) सांसद वी शिवदासन ने क्या कहा देखें वीडियो में नीचे.

Video : सांसद वी शिवदासन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो मैसेज पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अब देश के प्रधानमंत्री की तरह नहीं, बल्कि "इंस्टाग्राम प्रधानमंत्री" की तरह काम कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री संसद में जवाब देने की अपनी जिम्मेदारी भूल गए हैं. शिवदासन का वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है.

1 मिनट 27 सेकंड के वीडियो में वी शिवदासन कहते नजर आ रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद की चर्चा और कार्यवाही में हिस्सा लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि पहले प्रधानमंत्री और मंत्री संसद में मौजूद रहकर सवालों के जवाब देते थे. शिवदासन ने जवाहर लाल नेहरू समेत पूर्व प्रधानमंत्रियों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि पीएम मोदी घबराहट की वजह से संसद की चर्चा में शामिल नहीं हो रहे हैं.

सीपीआई(एम) सांसद शिवदासन ने कहा, ‘’ मोदी इंस्टाग्राम के पीएम बनकर रह गये हैं. वे देश के पीएम नहीं रहे. देर रात वे वीडियो बनाते हैं और इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हैं. बीजेपी के सोशल मीडिया हैंडल से इन्हें प्रमोट किया जाता है. मेरा उनसे आग्रह है कि वे अपना असली काम करें.’’

प्रधानमंत्री की 'इंस्टाग्राम सभाएं' गुमराह नहीं कर सकतीं : कांग्रेस

कांग्रेस ने शनिवार (1 अगस्त) को प्रधानमंत्री मोदी के "माफ करने" वाले बयान पर निशाना साधा. पार्टी ने कहा कि यह देश के युवाओं का अपमान है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री अब "इंस्टाग्राम सभाओं" के जरिए लोगों को गुमराह नहीं कर सकते. उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी खुद को पीड़ित दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि देश प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ हुई कार्रवाई के लिए उनसे माफी की उम्मीद कर रहा है.

रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, ''देर रात प्रधानमंत्री ने अपनी आत्ममुग्धता का परिचय देते हुए कहा कि उन्होंने हमारे युवाओं को माफ कर दिया. यह देश और हमारे युवाओं का अपमान है, जिन्होंने उनकी सरकार के दौरान कष्ट झेला है और जो उनसे वैध रूप से माफी की मांग कर रहे हैं.''


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >