Corona Vaccine: सीरम इंस्टीट्यूट को केंद्र सरकार से मिला 1.1 करोड़ वैक्सीन का ऑर्डर, एक डोज की कीमत 210 रुपये

Corona Vaccination in India नयी दिल्ली : सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड (Covishield) को नरेंद्र मोदी सरकार (narendra Modi Government) ने खरीद ऑर्डर दे दिया है. वैक्सीन के एक डोज की कीमत 210 रुपये होगी. केंद्र ने सीरम इंस्टीट्यूट से कोविशील्ड टीके की 1.1 करोड़ खुराक खरीदने का ऑर्डर दिया है. सीरम इंस्टीट्यूट मंगलवार की सुबह से वैक्सीन को विभिन्न स्थानों पर भेजना शुरू कर देगी.

बता दें कि सरकार ने पिछले दिनों की राज्यों की तैयारियों की समीक्षा करने के बाद घोषणा की है कि 16 जनवरी से देशभर में टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जायेगी. इस अभियान की शुरुआत में सबसे पहले तीन करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाया जायेगा. इन तीन करोड़ लोगों में हेल्थ वर्कर्स और फ्रंट लाइन वर्कर्स शामिल है.

सूत्रों ने बताया की हर सप्ताह टीकों की सप्लाई की जायेगी. बता दें कि भारत के ड्रग कंट्रोलर ने हाल ही में कोविशील्ड और भारत बायोटेक के टीके कोवैक्सीन को देश में इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दी है. प्रधानमंत्री ने आज राज्यों के साथ बातचीत में कहा कि दोनों वैक्सीन मेड इन इंडिया हैं. भारत अभी चार और वैक्सीन पर काम कर रहा है और जल्द ही चार और स्वदेशी टीके भारत में उपलब्ध होंगे.

Also Read: Corona Vaccination Latest News : बॉटल खुलने के बाद चार घंटों के अंदर लगानी होगी वैक्सीन, अन्यथा हो जायेगी बेकार, इन बातों का रखना होगा खास ध्‍यान

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया की नजर भारत पर टिकी है कि भारत इस सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को कैसे संचालित करता है. यह टीकाकरण अभियान दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान होगा. सभी राज्यों को टीकाकरण के लिए जरूरी सामग्रियों की आपूर्ति पहले ही कर दी गयी है. राज्यों की तैयारी भी पूरी है और केंद्र सरकार टीकाकरण के लिए राज्यों को हर संभव मदद देगा.

गौरतलब है कि भारत बायोटेक कोरोनावायरस पर प्रभावी एक नेजल वैक्सीन को भी विकसित कर रहा है. कंपनी की ओर से बताया गया है कि फरवरी-मार्च में इस नेजल वैक्सीन के प्रथम फेज का ट्रायल भारत में शुरू कर दिया जायेगा. इसके सभी परीक्षण भारत में ही किये जायेंगे. इसके लिए भारत बायोटेक ने वाशिंगटन के एक कंपनी के साथ करार किया है.

Posted By: Amlesh Nandan.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >