Corona vaccine News : कोरोना वैक्सीन के ट्रायल नियमों में बदलाव करे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, डीजीसीईआई ने पत्र लिखकर की मांग

coronavirus vaccine news, oxford university and serum, corona vaccine latest updates : केन्द्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की विशेष समिति ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) से उस आवेदन पर स्पष्टीकरण मांगा है, जिसमें उसने भारत के औषधि महानियंत्रक (डीजीसीआई) से ऑक्सफोर्ड द्वारा कोविड-19 के लिए विकसित संभावित वैक्सीन के दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षण के लिए अनुमति मांगी है. आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

coronavirus vaccine news : केन्द्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की विशेष समिति ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) से उस आवेदन पर स्पष्टीकरण मांगा है, जिसमें उसने भारत के औषधि महानियंत्रक (डीजीसीआई) से ऑक्सफोर्ड द्वारा कोविड-19 के लिए विकसित संभावित वैक्सीन के दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षण के लिए अनुमति मांगी है. आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि कोविड-19 पर गठित विषय विशेषज्ञ समिति की मंगलवार को एसआईआई के आवेदन पर चर्चा के लिए बैठक हुई. इसमें पुणे की कंपनी से कहा गया कि वह दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षण के लिए तैयार प्रोटोकॉल की समीक्षा करे और इसके साथ ही कुछ अतिरिक्त जानकारी भी मांगी गई. उन्होंने बताया कि बुधवार शाम को परीक्षण के लिए एसआईआई ने संशोधित प्रोटोकॉल डीजीसीआई के समक्ष जमा कराई. कोविड-19 वैक्सीन से जुड़ी हर Latest News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया, ‘कंपनी से मंगलवार को प्रोटोकॉल में उल्लेखित दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षण को परिभाषित करने को कहा गया और मूल्यांकन के लिए दोबारा आवदेन एसईसी में जमा कराने को कहा गया.’ सूत्रों ने बताया कि समिति ने चिकित्सकीय परीक्षण के स्थानों का वितरण पूरे देश में करने की अनुसंशा की.

सूत्रों ने बताया कि उन्होंने परीक्षण के दौरान प्रस्तावित पंजीकृत 1,600 प्रतिभागियों को लेकर भी स्पष्टीकरण नहीं दिया. एसआई आई में सरकारी मामलों के अतिरिक्त निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने कहा, ‘हमने एसईईसी की आगे कार्रवाई के लिए आज शाम संशोधित प्रोटोकॉल डीजीसीआई कार्यालय में जमा कराया है.’

Also Read: Covaxin/Coronavirus vaccine news : भुवनेश्वर में आज से शुरू होगा कोविड-19 के वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल, ये है लेटेस्ट अपडेट

Posted By : Avinish Kumar Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >