CoronaVirus Update LIVE : 8 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

देश में हर दिन कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है. हर दिन मामलों की संख्या में वृद्धि हो रही है . अगर रविवार के कोरोना आंकड़ें पर नजर डालें तो देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 93,249 नये मामले आये हैं. यह संख्या बड़ी इसलिए है क्योंकि नये साल में कोरोना के देश में सबसे ज्यादा मामले हैं. इन आंकड़ों की वजह से देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,24,85,509 हो गई है.

Live Updates
10:50 PM. 5 Apr 21 10:50 PM. 5 Apr

गुजरात में एक दिन में 3,160 नये मामले, 15 लोगों की मौत

गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमण के 3,160 नये मामले दर्ज दिये गये. वहीं, पिछले 24 घंटे में 15 लोगों की मौत इस संक्रमण के कारण हुआ है. राज्य में अब तक संक्रमण के 3,21,598 लोग संक्रमित हुए हैं. अब तक 3,00,765 लोग ठीक हुए हैं. राज्य में इस संक्रमण से अब तक 4,581 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 16,252 एक्टिव मामले अभी भी राज्य में हैं.

10:50 PM. 5 Apr 21 10:50 PM. 5 Apr

दिल्ली में एक दिन में कोरोना के 3,548 नये मामले, 15 मौतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमण के 3,548 नये मामले सामने आये हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे में 15 मौते हुई हैं. जबकि 2936 लोग इस संक्रमण से ठीक हुए हैं. इस प्रकार दिल्ली में संक्रमण के कुल मामले 6,79,962 हो गये हैं. अब तक 6,54,277 लोग ठीक हुए हैं. संक्रमण से अब तक 11,096 लोगों की मौत हुई हैं. कुल एक्टिव मामलों की संख्या 14,589 है.

10:50 PM. 5 Apr 21 10:50 PM. 5 Apr

जायडस ने ड्रग कंट्रोलर से कोरोना की दवा के इस्तेमाल की मांगी अनुमति

जायडस कैडिला ने भारतीय ड्रग कंटोलर से अपनी दवा पेगीलेटेड इंटरफेरॉन अल्फा-2 बी (Pegylated Interferon alpha-2b) के इस्तेमाल की अनुमति मांगी है. कंपनी का दावा है कि यह दवा कोविड-19 के इलाज में लाभकारी है.

10:50 PM. 5 Apr 21 10:50 PM. 5 Apr

कोरोना के बढ़ते मामलों पर राज्य के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे PM नरेंद्र मोदी

कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ 8 अप्रैल को बात करेंगे. इस बातचीत में कोरोना वैक्सीनेशन पर भी चर्चा की जायेगी. प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी है.

1:53 PM. 5 Apr 21 1:53 PM. 5 Apr

पंचायत चुनाव में 5 से अधिक लोगों के साथ प्रचार करने पर रोक

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में 5 से अधिक लोगों के साथ प्रचार करने पर रोक लगा दी गई है. कोरोना के बढते संक्रमण के कारण यह फैसला लिया गया है.

1:53 PM. 5 Apr 21 1:53 PM. 5 Apr

एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर कोरोना से संक्रमित 

अभिनेता विक्की कौशल कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. उन्होंने अपने आपको घर में आइसोलेट कर लिया है. इधर बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. वह होम क्वारंटाइन में हैं.

1:53 PM. 5 Apr 21 1:53 PM. 5 Apr

अरुणाचल प्रदेश में पिछले दो दिन में कोरोना संक्रमण के एक भी केस नहीं

अरुणाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों में कोरोना संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है. स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी की ओर से यह जानकारी दी गई है.

1:53 PM. 5 Apr 21 1:53 PM. 5 Apr

महाराष्ट्र में आज रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस आने के बाद एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा है कि सूबे में आज रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा. प्रदेश में मॉल, सिनेमाघर और मनोरंजन के साधन बंद रहेंगे. आवश्यक सेवाओं की दुकानें छोड़कर सभी दुकानें बंद रखी जाएंगी. सभी धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध रहेगा.

1:53 PM. 5 Apr 21 1:53 PM. 5 Apr

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना रोधी वैक्सीन की पहली खुराक ली

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कोरोना रोधी वैक्सीन की पहली खुराक ली. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री ने राजधानी लखनऊ स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली.

1:53 PM. 5 Apr 21 1:53 PM. 5 Apr

अभिनेता एजाज खान कोरोना से संक्रमित

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने जानकारी दी है कि अभिनेता एजाज खान कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. आपको बता दें कि ड्रग मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा उन्हें गिरफ्तार किया गया है. अब उन्हें अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है. इस जांच में शामिल अधिकारियों को भी कोरोना का टेस्ट करवाना होगा.

1:53 PM. 5 Apr 21 1:53 PM. 5 Apr

पिछले 24 घंटे में भारत में 1,03,558 नए कोरोना के मामले, 478 मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भारत में 1,03,558 नए कोरोना के मामले सामने आये हैं जबकि 478 मौतें हुई हैं.

8:11 AM. 5 Apr 21 8:11 AM. 5 Apr

पिछले 24 घंटे में मिजोरम में आया 1 मामला 

मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस का एक नया मामला सामने आया. पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 4,491 हो गयी है जिसमें 41 सक्रिय मामले हैं. 4,439 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 11 लोगों की मौत हो चुकी है.

8:11 AM. 5 Apr 21 8:11 AM. 5 Apr

एक दिन में एक लाख से ज्यादा  कोरोना संक्रमण के मामले 

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार भारत में रविवार को कोरोना संक्रमण के 1,03,844 नये मामले सामने आये. यह बड़ा आंकड़ा है. इन आंकड़ों के सामने आने के बाद भारत अमेरिका के बाद दूसरा देश बन गया है जहां कोरोना संक्रमण के आंकड़े एक लाख को पार कर गये हैं.

7:04 AM. 5 Apr 21 7:04 AM. 5 Apr

इन राज्यों में पिछले 24 घंटों में नहीं हुई कोई मौत .

कोरोना संक्रमण के मामले एक तरफ लगातार बढ़ रहे हैं तो इस बीच राहत देने वाली खबर भी है जहां चौदह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई. इन राज्यो में ओडिशा, असम, पुडुचेरी, लद्दाख, दादरा और नागर हवेली, नगालैंड, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, लक्षद्वीप, मिजोरम, अंडमान और निकोबार तथा अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं.

7:04 AM. 5 Apr 21 7:04 AM. 5 Apr

इन 12 राज्यों में हर रोज बढ़ रहा है खतरा

महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और केरल समेत 12 राज्यों में संक्रमण के रोज आने वाले मामले बढ़ रहे हैं.

8:11 AM. 5 Apr 21 8:11 AM. 5 Apr

24 घंटे में किन राज्यों में सबसे ज्यादा मामला

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा आंकड़ा जिस राज्य का है उनमें महाराष्ट्र सबसे आगे हैं . नये मामलों में 80.96 मामले- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात से आये हैं . देश में इस बीमारी का इलाज करा रहे मरीजों में से 76.41 प्रतिशत महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, केरल और पंजाब में हैं. महाराष्ट्र में 58.19 प्रतिशत मरीज उपचाराधीन हैं.

7:04 AM. 5 Apr 21 7:04 AM. 5 Apr

अबतक 1 लाख 64 हजार से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत

कोरोना संक्रमण से अबतक जान गंवाने वालों की संख्या 1,64,623 हो गयी है. इन आंकड़ों में सबसे बड़ा हिस्सा महाराष्ट्र का है जहां 55,656 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके बाद तमिलनाडु है जहां, 12,610 ने अपनी जान गवां दी फिर कर्नाटक, 11,060, दिल्ली, 10,340, पश्चिम बंगाल, 8,850 की उत्तर प्रदेश, 7,234 की आंध्र प्रदेश और 7,032 लोगों की मौत पंजाब में हुई है.

7:04 AM. 5 Apr 21 7:04 AM. 5 Apr

लगातार 25 वें दिन कोरोना के आंकड़ों में वृद्धि दर्ज की गयी है.

आकड़ों पर गौर करें तो पायेंगे यह 19 सितंबर के बाद कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा बड़े आंकड़े अब सामने आये हैं . 19 सितंबर को कोविड-19 के 93,337 मामले आए थे. रविवार को आये आंकड़ों के मुताबिक कोरोना महामारी से 513 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,64,623 हो गई है. संक्रमण के मामलों में लगातार 25वें दिन तेजी दर्ज की गयी है.

7:04 AM. 5 Apr 21 7:04 AM. 5 Apr

पिछले 24 घंटे में 513 लोगों की मौत,

देश में हर दिन कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है. हर दिन मामलों की संख्या में वृद्धि हो रही है . अगर रविवार के कोरोना आंकड़ें पर नजर डालें तो देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 93,249 नये मामले आये हैं. यह संख्या बड़ी इसलिए है क्योंकि नये साल में कोरोना के देश में सबसे ज्यादा मामले हैं. इन आंकड़ों की वजह से देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,24,85,509 हो गई है.

Posted By – Pankaj Kumar Pathak

मुख्य बातें

देश में हर दिन कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है. हर दिन मामलों की संख्या में वृद्धि हो रही है . अगर रविवार के कोरोना आंकड़ें पर नजर डालें तो देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 93,249 नये मामले आये हैं. यह संख्या बड़ी इसलिए है क्योंकि नये साल में कोरोना के देश में सबसे ज्यादा मामले हैं. इन आंकड़ों की वजह से देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,24,85,509 हो गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >