Coronavirus Update: महाराष्ट्र और दिल्ली में कोरोना का कहर, एक दिन में आये इतने मामले

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1086 नये मामले सामने आये हैं. जबकि कोरोना से एक व्यक्ति की मौत भी दर्ज की गयी है. महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कुल 806 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं. राज्य में कोरोना के कुल 5700 सक्रिय मामले हो गये हैं.

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ने लगे हैं. खास कर महाराष्ट्र और दिल्ली में कोविड 19 के सबसे अधिक मामले आ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 1086 नये मामले आये, तो दिल्ली में रिकॉर्ड 1527 केस आये.

महाराष्ट्र में 1086 नये मामले, एक की मौत

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1086 नये मामले सामने आये हैं. जबकि कोरोना से एक व्यक्ति की मौत भी दर्ज की गयी है. महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कुल 806 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं. राज्य में कोरोना के कुल 5700 सक्रिय मामले हो गये हैं.

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कुल 1527 नये मामले

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1527 नये मामले सामने आये हैं. जबकि कोरोना से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 909 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं. दिल्ली में 3962 सक्रिय मामले रह गये हैं.

Also Read: कोरोना की तरह ही फैलता है H3N2 वायरस, कई राज्यों में बढ़ी संक्रमितों की संख्या, बचाव के लिए यह उपाय जरूरी

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और लोगों की मौत, 293 नये मामले

राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमित तीन और मरीजों की मौत हो गयी, वहीं 293 नये मामले सामने आये हैं. इस घातक संक्रमण से राजधानी में दो और नागौर में एक संक्रमित मरीज की मौत हो गयी. विभाग के अनुसार इस वर्ष जनवरी से अब तक इस संक्रमण से 18 लोगों की मौत हो चुकी है. विभाग के अनुसार 293 नये मामलों में जयपुर में 121, जोधपुर में 27, सीकर में 24, बीकानेर में 18, उदयपुर-चित्तौड़गढ़ में 17-17 मामले शामिल है. राज्य में वर्तमान में 1474 सक्रिय मामले है. वहीं 61 मरीज इस संक्रमण से मुक्त हो गये है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >