Coronavirus Tracker Update: मुंबई में कोरोना के 791 नये मामले, संक्रमितों की संख्‍या 15 हजार के करीब

Coronavirus Tracker LIVE Update : देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते मरीजों की संख्या के बीच केंद्र सरकार ने लॉकडाउन (Lockdown) में सार्वजनिक परिवहन में भी ढील देने का ऐलान किया है. रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने बताया कि मंगलवार से देश के 15 शहरों के लिए दिल्ली से ट्रेनें खोली जायेंगी. हालांकि ये अभी तक स्पष्ट नहीं है कि कौन-कौन शहरों के लिए ट्रेनें खुलेगी. इसी बीच देश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 2206 हो गयी है. बीते 24 घंटे में 97 लोगों ने दम तोड़ दिया है. वहीं मरीजों की संख्या की बात की जाये तो रविवार को देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 67,152 के पास पहुंच गयी है. दुनिया की बात करे तो कोरोनावायरस से पूरी दुनिया में अभी तक 2 लाख 80 हजार लोग दम तोड़ चुके हैं, जबकि 37 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं. Coronavirus और Lockdown से जुड़े Latest News के लिए बने रहे पेज पर.

Live Updates
10:51 PM. 11 May 20 10:51 PM. 11 May

मुंबई में कोरोना के 791 नये मामले, संक्रमितों की संख्‍या 15 हजार के करीब

मुंबई में कोरोना वायरस के आज 791 नये मामले सामने आये. जिसके बाद यहां रोगियों की कुल संख्या 14,355 हो गयी है. संक्रमण से मौत के 20 नये मामलों के साथ मृतक संख्या 528 हुई. यह जानकारी बीएमसी ने दी है.

10:51 PM. 11 May 20 10:51 PM. 11 May

मध्य प्रदेश में आज कोरोना के 171 नये मामले, संक्रमितों की संख्‍या 3785 हुई

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के आज 171 नये मामले सामने आये. इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना से संक्रमितों की कुल संख्‍या बढ़कर 3785 हो गयी है. जबकि अब तक 1747 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं. यहां अब तक 221 लोगों की मौत हो चुकी है.

5:52 PM. 11 May 20 5:52 PM. 11 May

अहमदाबाद में हर डिलीवरी ब्वॉय को डाउनलोड करना होगा आरोग्य सेतु एप

गुजरात के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी राजीव गुप्ता ने बताया है कि अहमदाबाद में हर डिलीवरी ब्वॉय को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा. साथ ही उन्होंने यह जानकारी भी दी कि यह सेवा पूरी तरह कैशलेस होगी ताकि नोट के जरिये कोविड 19 के प्रसार को रोका जाय सके.

5:52 PM. 11 May 20 5:52 PM. 11 May

IRCTC ने दी जानकारी, रेलवे टिकट की बुकिंग अब शाम छह बजे से होगी

IRCTC ने रेलवे टिकट की बुकिंग का समय अब शाम छह बजे से कर दिया है. IRCTC ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि शाम चार बजे जैसे ही टिकट की बुकिंग शुरू हुई साइट ठप हो गया था. गौरतलब है कि सरकार ने 12 मई से ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू कर दिया है जिसके लिए आज से बुकिंग हो रही है.

4:58 PM. 11 May 20 4:58 PM. 11 May

देश का हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने यह बताया कि सरकार ने अस्पताल से डिस्चार्ज करने की नीति में थोड़ा बदलाव किया है. जिसके तहत सरकार ने यह तय किया है कि माइल्ड रूप से संक्रमित मरीजों को अस्पताल में रहते हुए अगर 10 दिन हो जाये और तीन दिनों तक बिना दवा के बुखार ना आये तो उन्हें अस्पताल से बिना दोबारा जांच किये. डिस्चार्ज कर दिया जायेगा. धर्म के आधार पर कोरोना वायरस के संक्रमण की मैपिंग की खबरों पर लव अग्रवाल ने कहा कि यह बहुत ही गैरजिम्मेदाराना समाचार है. यह वायरस जाति, धर्म और समुदाय के आधार पर अपना संक्रमण नहीं फैलाता है.

4:19 PM. 11 May 20 4:19 PM. 11 May

वंदे भारत मिशन के तहत 4000 भारतीयों को वापस लाया गया

वंदे भारत मिशन के तहत 23 विमानों से 4000 भारतीयों को वापस लाया गया, जबकि पांच लाख प्रवासी मजदूरों को 468 ट्रेन के जरिये उन्हें घर वापस भेजा. कल 101 स्पेशल ट्रेन चलायी गयी. इस बात की जानकारी गृहमंत्रालय की ओर से दी गयी.

4:02 PM. 11 May 20 4:02 PM. 11 May

कोविड 19 और लॉकडाउन पर चर्चा के लिए पीएम मोदी और मुख्यमंत्रियों के बीच बैठक शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोविड 19 और लॉकडाउन के मुद्दे पर आगे की रणनीति तय करने के लिए राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर रहे हैं. इस बैठक के बाद यह तय होगा कि लॉकडाउन की अवधि और बढ़ायी जायेगी या नहीं. बातचीत की शुरुआत मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से हुई है. बैठक में अमित शाह, राजनाथ सिंह और निर्मला सीतारमण भी उपस्थित हैं.

4:02 PM. 11 May 20 4:02 PM. 11 May

झारखंड के लिए मोहाली से रवाना हुई चौथी श्रमिक स्पेशल ट्रेन

प्रवासी मजदूरों को वापस उनके घरों तक पहुंचाने के लिए आज मोहाली से चौथी श्रमिक स्पेशल ट्रेन झारखंड के लिए रवाना हुई. इस ट्रेन में 1216 प्रवासी मजदूर सवार हैं. इस बात की जानकारी मोहाली के जिला जनसंपर्क अधिकारी ने दी.

1:36 PM. 11 May 20 1:36 PM. 11 May

सीआईएसएफ के तीन जवान संक्रमित

गुजरात में सीआईएसएफ के तीन जवान कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार तीनों जवान अहमदाबाद एयरपोर्ट पर तैनात थे.

1:36 PM. 11 May 20 1:36 PM. 11 May

कोरोना संदिग्धों के लिए होम आइसोलेशन गाइडलाइन

देश में हल्के और बिना लक्षण वाले मरीजों की बड़ी तादाद को देखते हुए सरकार ने भी अपने नियमों में बदलाव किया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब बहुत हल्के या प्री-सिम्टोमैटिक मरीजों के लिए होम आइसोलेशन के नए नियम तय किए हैं. मंत्रालय के मुताबिक़ शुरुआती लक्षणों वाले मरीज़ों का आइसोलेशन 17 दिन बाद ख़त्म किया जाएगा.

1:36 PM. 11 May 20 1:36 PM. 11 May

वित्त मंत्री की बैठक

आर्थिक हालात के मद्देनजर आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सभी बैंक प्रमुखों के साथ बैठक करेंगी. यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया जायेगा. बता दें कि कुछ दिन पहले ही रिजर्व बैंक ने रिवर्स रेपो रेट में कटौती किया था.

1:36 PM. 11 May 20 1:36 PM. 11 May

MHA ने जारी किया गाइड लाइन्स

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने श्रमिक स्पेशल ट्रेन को लेकर राज्य सरकार को पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया है कि राज्य सरकार मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें. साथ ही मंत्रालय ने कहा कि राज्य में डॉक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ आदि को नहीं रोका जाये. इसके अलावा एम्बुलेंस और अन्य मेडिकल सेवाओं को पर रोक लगाने वालों पर कार्रवाई करें

1:36 PM. 11 May 20 1:36 PM. 11 May

 बिहार में आंकड़ा 700 के पार

बिहार में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है. राज्य के क्वारेंटिन सेंटर में रह रहे लोग अब कोरोना से संक्रमित पाये जा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार अभी तक राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 104 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 705 हो गयी है. इस बात की जानकारी बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दी.

1:36 PM. 11 May 20 1:36 PM. 11 May

झारखंड में 160 मरीज

झारखंड (Jharkhand) में अब तक कोरोना (Coronavirus) के चार नये मामले सामने आये. इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 160 हो गयी है. हजारीबाग जिले से एक और गिरिडीह जिले से तीन नये केस आये हैं. राज्य के कुल 13 जिले अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं.

1:36 PM. 11 May 20 1:36 PM. 11 May

24 घंटे में 4213 नये केस

बीते 24 घंटे में भारत में 4213 नये केस मिले हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारत में अब कोरोनावायरस के 67152 मरीज हो गये हैं. जबकि मरने वालों की संख्या 2206 पर पहुंच चुकी है. 24 घंटे में 97 लोग दम तोड़ चुके हैं

1:36 PM. 11 May 20 1:36 PM. 11 May

बिहार में 85 नये केस

24 घंटे में बिहार के विभिन्न जिलों में कुल 85 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोनावायरस में संक्रमितों की कुल संख्या 696 हो गयी है. राज्य के 36 जिले कोरोना से संक्रमित हैं.

1:36 PM. 11 May 20 1:36 PM. 11 May

आज से मिलेगी टिकट

दिल्ली से 12 तारीख को चलने वाली 15 ट्रेन के लिए आज दोपहर 4 बजे से IRCTC वेबसाइट से टिकट मिलेगी. रेलवे ने 20,000 कोच कोविड-19 केयर सेंटर के लिए रिजर्व कर दिया है. 300 श्रमिक स्पेशल ट्रेन में भी कोच लगाए गए हैं. इन सबके बाद उपलब्ध कोच से दूसरे मार्गों पर भी ट्रेन चलाना शुरू करेगा.

वंदे भारत मिशन ने पकड़ी रफ्तार, अब अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से 225 लोग भारत एयरलिफ्ट

7:28 AM. 11 May 20 7:28 AM. 11 May

मध्यप्रदेश में 157 नये केस

मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ती कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या ने बीजेपी नीत शिवराज सरकार की चिंता बढ़ा दी है. रविवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3614 हो गयी है. विभाग ने बताया कि रविवार को राज्य में कुल 157 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं.

7:28 AM. 11 May 20 7:28 AM. 11 May

राजस्थान में मरीजों की संख्या 3800 के पार

राजस्थान में रविवार को कोरोनावायरस से 2 मौतें हुई और 106 नए मामले सामने आये हैं. राजस्थान सरकार के अनुसार राज्य में अब कुल मामलों की संख्या 3814 हो गयी, जबकि राज्य में अब तक कुल 108 लोगों की मौत हो गयी है. विभाग ने बताया कि अभी सक्रिय मामलों की संख्या 1465 है.

7:28 AM. 11 May 20 7:28 AM. 11 May

तेलंगाना में अब तक 30 की मौत

रविवार को तेलंगाना में 33 नए पॉजिटिव मामले सामने आए. राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कुल मामलों की संख्या 1196 हो गयी है, जिसमें 415 सक्रिय मामले हैं. वहीं 751 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि अब तक वायरस से लोगों की 30 मौत हो चुकी है.

मुख्य बातें

Coronavirus Tracker LIVE Update : देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते मरीजों की संख्या के बीच केंद्र सरकार ने लॉकडाउन (Lockdown) में सार्वजनिक परिवहन में भी ढील देने का ऐलान किया है. रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने बताया कि मंगलवार से देश के 15 शहरों के लिए दिल्ली से ट्रेनें खोली जायेंगी. हालांकि ये अभी तक स्पष्ट नहीं है कि कौन-कौन शहरों के लिए ट्रेनें खुलेगी. इसी बीच देश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 2206 हो गयी है. बीते 24 घंटे में 97 लोगों ने दम तोड़ दिया है. वहीं मरीजों की संख्या की बात की जाये तो रविवार को देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 67,152 के पास पहुंच गयी है. दुनिया की बात करे तो कोरोनावायरस से पूरी दुनिया में अभी तक 2 लाख 80 हजार लोग दम तोड़ चुके हैं, जबकि 37 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं. Coronavirus और Lockdown से जुड़े Latest News के लिए बने रहे पेज पर.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AvinishKumar Mishra

AvinishKumar Mishra is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >