Coronavirus Outbreak Live update: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के चार मामलों की पुष्टी, देश में कुल 248 मामले

देश-दुनिया में कोरोना वायरस (covid-19) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. भारत में इस घातक वायरस से अब तक चार मौतें हो चुकी है. अब तक देश में कोरोना वायरस के कुल 248 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 20 लोग स्वस्थ्य भी हो चुके हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारत सरकार ने भारत आने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 22 मार्च से 29 मार्च तक पाबंदी लगा दी है. साथ ही सरकार ने कहा है 22 मार्च की मध्यरात्रि से विदेश से ने वाले किसी भी विमान की लैंडिंग नहीं होगी. डब्लूएचओ के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार चीन के वुहान से शुरु हुआ अब कोरोना वायरस 168 देशों में अपने पैर पसार चुका है. इस कारण दुनिया भर में 209,839 लोग संक्रमित हैं जबकि 9000 से ज्यादा की अब तक मौत हो चुकी है. पढ़ें पल पल की अपडेट......

Live Updates
10:17 PM. 20 Mar 20 10:17 PM. 20 Mar

तेलंगाना में दो इंडोनेशियाई नागरिक कोरोना पॉजिटिव

तेलंगाना में कोरोना वायरस के दो विदेशी नागरिक पॉजिटिव पाए गए है. राज्य में कुल 19 मामले सामने आए है.

10:17 PM. 20 Mar 20 10:17 PM. 20 Mar

कांग्रेस ने एक हफ्ते के लिए स्थगित किए अपने सभी सियासी कार्यक्रम

दुनिया भर में जानलेवा कोरोना वायरस की रोकथाम के प्रयासों के बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रम एक हफ्ते के लिए टाल दिए हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस देश हित और जनहित को सर्वोपरि मानती है.

10:17 PM. 20 Mar 20 10:17 PM. 20 Mar

राष्ट्रपति कोविंद भी कराएंगे कोरोना संक्रमण की जांच

बीजेपी सांसद राष्ट्रपति भवन भी गए थे इसके चलते देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी अपना चेकअप कराएंगे.

10:17 PM. 20 Mar 20 10:17 PM. 20 Mar

दिल्ली सरकार दिहाड़ी कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करेगी

दिल्ली सरकार कोरोना वायरस के चलते बंद स्थानों पर काम करने वाले दिहाड़ी कर्मचारियों और अतिथि शिक्षकों के वेतन का भुगतान करेगी

10:17 PM. 20 Mar 20 10:17 PM. 20 Mar

सबरीमला मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक

केरल सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पतनमतिट्टा जिले के सबरीमला में 29 मार्च से शुरू हो रहे वार्षिक उत्सव के दौरान भगवान अयप्पा के मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक का शुक्रवार को निर्णय लिया.

10:17 PM. 20 Mar 20 10:17 PM. 20 Mar

मध्य प्रदेश में कोरोना का पहला मामला आया सामने

मध्यप्रदेश में कोविड-19 का पहला मामला सामने आया, जबलपुर में चार लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई.

10:17 PM. 20 Mar 20 10:17 PM. 20 Mar

यूपी सरकार ने कनिका कपूर की शिरकत वाली सभी पार्टियों की जांच के आदेश दिए

10:17 PM. 20 Mar 20 10:17 PM. 20 Mar

बीएसएनएल नये ग्राहकों को मुफ्त में देगा ब्राडबैंड कनेक्शन

सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने शुक्रवार को अपने लैंडलाइन और नये ग्राहकों के लिये एक महीने का मुफ्त ब्रांडबैंड सेवा देने की घोषणा की. इस पहल का मकसद लोगों को घर से काम करने को आसान बनाने में मदद करना है.

10:17 PM. 20 Mar 20 10:17 PM. 20 Mar

मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों में खान-पान सेवाएं बंद रखने का आदेश

आईआरसीटीसी ने कोविड-19 के मद्देनजर मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा के दौरान खान-पान सेवाएं अगली नोटिस तक बंद रखने का आदेश दिया

10:17 PM. 20 Mar 20 10:17 PM. 20 Mar

मध्यप्रदेश और राजस्थान की सीमा सील

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए मध्यप्रदेश और राजस्थान की सीमा को सील कर दिया गया है

10:17 PM. 20 Mar 20 10:17 PM. 20 Mar

शनिवार मध्यरात्रि से रविवार रात 10 बजे के बीच कोई यात्री ट्रेन सफर शुरू नहीं करेगी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित जनता कर्फ्यू के मद्देनजर देश में शनिवार मध्यरात्रि से रविवार रात दस बजे के बीच किसी भी स्टेशन से कोई यात्री ट्रेन सफर शुरू नहीं करेगी. सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें भी रविवार तड़के थम जाएंगी.

10:17 PM. 20 Mar 20 10:17 PM. 20 Mar

योगी ने की धर्मगुरुओं से मदद की अपील

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सभी धर्माचार्यों एवं धर्मगुरुओं से कोरोना वायरस के नियंत्रण के लिए समाज में जागरुकता फैलाने की अपील की. मुख्यमंत्री ने यहां एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरी सावधानी बरतना आवश्यक है और इसमें जनसहयोग की बहुत बड़ी भूमिका है.

10:17 PM. 20 Mar 20 10:17 PM. 20 Mar

गोवा में जिला पंचायत चुनाव स्थगित

कोरोना वायरस के मद्देनजर गोवा चुनाव आयोग ने अगले आदेश तक जिला पंचायत चुनाव स्थगित कर दिए है.

10:17 PM. 20 Mar 20 10:17 PM. 20 Mar

हिमाचल के कांगड़ा में दो मामलों में पुष्टि

कांगड़ा में कोरोना वायरस के दो मामलों की पुष्टी की गयी है

10:17 PM. 20 Mar 20 10:17 PM. 20 Mar

ओडिशा में ऑड – ईवन फॉर्मूला लागू

भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) ने बसों, टैक्सियों, ऑटो-रिक्शा सहित सार्वजनिक परिवहन के लिए ऑड-ईवन फॉर्मूला की घोषणा की है.

10:17 PM. 20 Mar 20 10:17 PM. 20 Mar

बेंगलुरू में भी मेट्रो बंद

जनता कर्फ्यू के मद्देनजर बेंगलुरू मेट्रो ने 22 मार्च को अपनी सेवा बंद करने का फैसला किया है

10:17 PM. 20 Mar 20 10:17 PM. 20 Mar

केरल में और 12 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित, कुल संख्या 37 हुई

10:17 PM. 20 Mar 20 10:17 PM. 20 Mar

एमएलए दीपिका पांडेय जांच के लिए रिम्स पहुंची

एमएलए दीपिका पांडेय यूएस से रांची पहुंची. जांच के लिए रिम्स ले जाया गया

10:17 PM. 20 Mar 20 10:17 PM. 20 Mar

जयपुर में मेट्रो 22 मार्च तक बंद

दिल्ली में मेट्रो बंद होने के बाद अब जयपुर में मेट्रो सेवा 22 मार्च तक बंद रहेगी

10:17 PM. 20 Mar 20 10:17 PM. 20 Mar

केरल में पांच विदेशी नागरिकों के संक्रमित होने की पुष्टि

केरल के कृषि मंत्री वी एस सुनील कुमार ने शुक्रवार को कहा कि कोच्चि में निगरानी में रखे गए पांच विदेशी नागरिक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. मंत्री ने यहां पत्रकारों से कहा संक्रमित पाए गए पांचों लोग विदेशी पर्यटक समूह का हिस्सा थे. वे 15 मार्च को वायरस से संक्रमित पाए गए

10:17 PM. 20 Mar 20 10:17 PM. 20 Mar

राजस्थान में 6 और नए मामले

राजस्थान के भीलवाड़ा में 28 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था जिसमें से 6 लोगों में कोरोना की पुष्टी हुई है और 11 लोगों का टेस्ट निगेटिव पाया गया

10:17 PM. 20 Mar 20 10:17 PM. 20 Mar

सांसद अनुप्रिया पटेल ने खुद को किया क्वारंटाइन

सांसद अनुप्रिया पटेल ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है. वो भी कनिका कपूर की पार्टी में शामिल थी

6:44 PM. 20 Mar 20 6:44 PM. 20 Mar

महाराष्ट्र में गरीबों को मिलेगा तीन महिने का राशन

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा है कि गरीबी रेखा से नीचे वाले लोगों को सरकार की ओर से तीन महीने का राशन मिलेगा

6:44 PM. 20 Mar 20 6:44 PM. 20 Mar

बीडब्ल्यूएफ ने पांच और टूर्नामेंट रद्द किये

विश्व बैडमिंटन महासंघ ने शुक्रवार को कोविड 19 के प्रकोप के चलते पांच और टूर्नामेंट निलंबित कर दिये जिसमें तीन उपमहाद्वीपीय चैम्पियनशिप शामिल है. बीडब्ल्यूएफ ने 12 अप्रैल तक अपने सारे टूर्नामेंट स्थगित कर दिये थे. महासंघ ने एक बयान में कहा कि आगे भी पांच टूर्नामेंट स्थगित या रद्द कर दिये गए हैं.

6:44 PM. 20 Mar 20 6:44 PM. 20 Mar

यूपी के स्वास्थ्य मंत्री ने किया खुद को आइसोलेट

यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने खुद को अलग कर लिया है. बता दे जय प्रताप सिंह कनिका कपूर की पार्टी में शामिल थे.

6:44 PM. 20 Mar 20 6:44 PM. 20 Mar

जनता कर्फ्यू के दिन भी शाहीन बाग की महिलाएं करेंगी प्रदर्शन

शाहीन बाग में महिला प्रदर्शनकारी रविवार को ‘जनता कर्फ्यू’ के दिन भी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘जनता कर्फ्यू’ की घोषणा की है और लोगों से अपने घरों के अंदर ही रहने की अपील की है. संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में महिलाओं ने दिसंबर के मध्य से ही दक्षिणपूर्वी दिल्ली से नोएडा को जोड़ने वाली सड़क का एक साइड अवरूद्ध कर रखा है.

6:44 PM. 20 Mar 20 6:44 PM. 20 Mar

योगी आदित्यनाथ ने धार्मिक कार्यक्रम स्थगित करने की अपील की

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 2 अप्रैल तक सभी धार्मिक कार्यक्रम, शुभ कार्यक्रमों और सास्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित करने की अपील की है.

6:44 PM. 20 Mar 20 6:44 PM. 20 Mar

महाराष्ट्र में दुकानों को बंद रखने के आदेश

सीएम उद्धव ठाकरे ने कोरोना वायरस के मद्देनजर मुंबई महानगर क्षेत्र, पुणे, पिंपरी- चिंचवाड़, नागपुर में दुकानें 31 मार्च तक बंद कर दी गयी है.

6:44 PM. 20 Mar 20 6:44 PM. 20 Mar

नोएडा, कानपुर और लखनऊ होंगे सेनिटाइज

कोरोना वायरस को देखते हुए यूपी सरकार ने नोएडा, कानपुर और लखनऊ को एहतियात के तौर पर सेनिटाइज करने का फैसला किया है.

6:44 PM. 20 Mar 20 6:44 PM. 20 Mar

चंडीगढ़ में चार और नए मामले

अब तक, चंडीगढ़ में 5 व्यक्तियों में कोरोना वायरस की पुष्टी हुई है पहला मामला एक युवती का है जो इंग्लैंड से लौटी थी जिसे कल पॉजिटिव पाया गया

6:44 PM. 20 Mar 20 6:44 PM. 20 Mar

सांसद दुष्यंत सिंह ने खुद को किया क्वारंटाइन

भाजपा सांसद और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह ने गायिका कनिका कपूर की पार्टी में शामिल होने के बाद स्वयं को पृथक कर लिया है. कनिका बालीवुड की पहली सेलिब्रेटी हैं जो कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गयी हैं. उन्हें पूरी तरह से अलग रखा गया है और उनका चिकित्सा उपचार जारी है. ऐसी रिपोर्टे थीं कि गायिका ब्रिटेन से लखनऊ लौटी थीं.

3:41 PM. 20 Mar 20 3:41 PM. 20 Mar

कोरोना पर काबू के लिए चीन करेगा भारत की मदद

कोरोना वायरस महामारी के प्रसार की रोकथाम और इस पर काबू करने पर विचार करने के लिए चीन की मेजबानी में शुक्रवार को होने वाली वीडियो कॉफ्रेंसिंग में भारतीय अधिकारियों समेत यूरोप-एशिया और दक्षिण एशियाई क्षेत्र के दस से भी अधिक देश हिस्सा लेंगे. भारत में चीन के राजदूत सुन वीदोंग ने इस बाबत घोषणा की. वीदोंग ने ट्विटर पर कहा, ” मुसीबत की स्थितियों के बीच चीन अपने दोस्ताना पड़ोसियों का समर्थन और सहायता करेगा.” यह पूछे जाने पर कि कोरोना वायरस पर होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंस में भारत हिस्सा लेगा, भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने सकारात्मक जवाब दिया. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे.

2:33 PM. 20 Mar 20 2:33 PM. 20 Mar

दिल्ली से मुंबई तक बड़ी खबर

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने किया ऐलान, पुणे और मुंबई में सभी दुकानें बंद होंगी। पिंपरी, चिंचवाड़ भी बंद. बैंक सेवाएं खुली रहेंगी. मेडिकल सेवाएं मिलती रहेंगी. इसके अलावा महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री ने कहा है कि कक्षा 1 से 8 तक की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं और बिना परीक्षा के ही छात्रों को अगली क्लास में प्रमोट किया जाएगा. 9वीं से 11 वीं तक की परीक्षाएं 15 अप्रैल के बाद करवाई जाएं. दिल्ली में सारे मॉल बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं.

2:33 PM. 20 Mar 20 2:33 PM. 20 Mar

गायिका कणिका कपूर कोरोना की चपेट

हाल ही में लंदन से लौट बॉलिवुड गायिका कणिका कपूर कोरोना की चपेट में आ गई. वह लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती है.

2:33 PM. 20 Mar 20 2:33 PM. 20 Mar

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 23

सरकारी अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोविड-19 संक्रमण के चार और पॉजिटिव मामले सामने आए. इसी के साथ उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 23 हो गई है.

2:33 PM. 20 Mar 20 2:33 PM. 20 Mar

पश्चिम बंगाल में सामने आया दूसरा मामला

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से संक्रमण का दूसरा मामला सामने आया. 20 साल का संक्रमित यह युवक हाल ही में ब्रिटेन से लौटा था. इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि इस वायरस से निपटने में केंद्र से ज़रूरी सहायता नहीं मिल रही है और राज्य सरकार अपने स्तर पर ही तमाम इंतजाम कर रही है. पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से संक्रमण का दूसरा मामला सामने आया. 20 साल का संक्रमित यह युवक हाल ही में ब्रिटेन से लौटा था. इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि इस वायरस से निपटने में केंद्र से ज़रूरी सहायता नहीं मिल रही है और राज्य सरकार अपने स्तर पर ही तमाम इंतजाम कर रही है. इधर, अहमदाबाद में एक और वडोदरा में दो कोरोना वायरस के मामले पाए गए हैं. एक शख्स स्पेन से और बाकी दो फिनलैंड से आए थे.

2:33 PM. 20 Mar 20 2:33 PM. 20 Mar

भारत सरकार ने जारी किया वाट्सएप नंबर

भारत सरकार ने कोरोना वायरस हेल्पडेस्क के लिए वाट्सएप नंबर किया.

2:33 PM. 20 Mar 20 2:33 PM. 20 Mar

वर्क फ्रॉम होम का आग्रह

दिल्ली सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में स्थित निजी क्षेत्र के सभी संस्थानों कंपनियों से आग्रह किया कि वो अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के लिए निर्देशित करें.

2:33 PM. 20 Mar 20 2:33 PM. 20 Mar

देश में 206 मामले

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि देश में कोरोना के कुल 206 केस पॉजिटिव पाए गए हैं.

2:33 PM. 20 Mar 20 2:33 PM. 20 Mar

सच छिपाने पर अधिकारी सस्पेंड

एक महिला रेलवे अधिकारी ने कथित तौर पर अपनी बेटी के बारे में जानकारी छिपाई कि वह इटली से वापस आई है. रेलवे ने उसे सस्पेंड कर दिया है.

2:33 PM. 20 Mar 20 2:33 PM. 20 Mar

महाराष्ट्र तीन नए मामले

महाराष्ट्र तीन नए मामले सामने आने के बाद भारत में इससे संक्रमित लोगों की संख्या शुक्रवार को 198 हो गई. इसके साथ ही महाराष्ट्र में मामलों की संख्या बढकर 52 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि आज सामने आए तीन नए मामले पिंपड़ी, छिदवाड़ और पुणे से सामने आए हैं.

2:33 PM. 20 Mar 20 2:33 PM. 20 Mar

भारत में 195 मामले

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के दो मामले सामने आने के बाद अब भारत के 20 राज्यों में कोरोना पहुंच चुका है. केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के 195 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से 32 विदेशी हैं और अब तक चार की मौत हो चुकी है.

8:37 AM. 20 Mar 20 8:37 AM. 20 Mar

अमरीका ने रद्द की जी-7 सम्मेलन

कोरोना वायरस के कारण अमरीका ने इस साल होने वाले जी-7 देशों के सम्मेलन रद्द कर दिया है. अब ये सम्मेलन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी. ये सम्मेलन इसी साल जून में कैंप डेविड में होने वाला था. हर साल जी-7 देशों के सम्मेलन में अमरीका, ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और जापान बैठक करते हैं.

7:51 AM. 20 Mar 20 7:51 AM. 20 Mar

कोरोना से बेबस इटली

कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित इटली मौतों के मामले में चीन से आगे निकल गया है. पिछले 24 घंटे में यहां 427 लोगों की मौत हुई है. इस यूरोपीय देश में अब तक 3405 लोग अपनी जान गवां चुके हैं. जबकि चीन में 3245 लोगों की जान गई है. कोरोना वायरस के चलते छह करोड़ की आबादी वाला इटली पूरी तरह लॉकडाउन है. 25 मार्च को खत्म होने वाले इस लॉकडाउन को बढ़ाने का एलान कर दिया गया है.

7:51 AM. 20 Mar 20 7:51 AM. 20 Mar

अमेरिका में मौत 150 पार

संयुक्त राज्य अमेरिका में नोवल कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 10,755 पहुंच गई है. जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय द्वारा बनाए गए एक ट्रैकर के मुताबिक गुरूवार तक संक्रमण से 154 लोगों की मौत हो गई है इस ट्रैकर के मुताबिक, संक्रमण के मामलों में चीन, इटली, ईरान, स्पेन और जर्मनी के बाद अमेरिका छठे स्‍थान पर है इसके बाद फ्रांस और दक्षिण कोरिया है. विश्व भर में संक्रमण के 229,390 मामलों की पुष्टि हुई है और 9,325 लोगों की मौत हुई है।

7:34 AM. 20 Mar 20 7:34 AM. 20 Mar

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर चीन को घेरा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आरोप लगाया कि चीन में कई महीने पहले फैले कोरोना वायरस के बारे में उस देश द्वारा जानकारी नहीं देने के कारण पूरी दुनिया आज “बड़ी कीमत चुका रही है. उन्होंने व्हाइट हाउस में महामारी पर संवाददाताओं से कहा, बेहतर होता अगर हमें महीनों पहले इसके बारे में पता चल जाता. उन्होंने कहा, यह चीन के जिस क्षेत्र में फैला था वहीं तक सीमित रह सकता था. और उन्होंने जो किया उसके लिए दुनिया निश्चित रूप से बड़ी कीमत चुका रही है.

7:25 AM. 20 Mar 20 7:25 AM. 20 Mar

पहली मौत कर्नाटक, दूसरी दिल्ली, तीसरी महाराष्ट्र और चौथी पंजाब में हुई. भारत में सबसे अधिक संक्रमण के मामले महाराष्ट्र में, केरल दूसरे और उत्तर प्रदेश तीसरे नंबर पर.

मुख्य बातें

देश-दुनिया में कोरोना वायरस (covid-19) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. भारत में इस घातक वायरस से अब तक चार मौतें हो चुकी है. अब तक देश में कोरोना वायरस के कुल 248 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 20 लोग स्वस्थ्य भी हो चुके हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारत सरकार ने भारत आने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 22 मार्च से 29 मार्च तक पाबंदी लगा दी है. साथ ही सरकार ने कहा है 22 मार्च की मध्यरात्रि से विदेश से ने वाले किसी भी विमान की लैंडिंग नहीं होगी. डब्लूएचओ के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार चीन के वुहान से शुरु हुआ अब कोरोना वायरस 168 देशों में अपने पैर पसार चुका है. इस कारण दुनिया भर में 209,839 लोग संक्रमित हैं जबकि 9000 से ज्यादा की अब तक मौत हो चुकी है. पढ़ें पल पल की अपडेट……

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Utpal Kant

Utpal Kant is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >