Coronavirus Outbreak Live Update : कोरोना को रोकने के लिए इस्राइल के प्रधानमंत्री ने की पीएम मोदी से बातचीत

भारत में कोरोना संकट लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटे में Coronavirus के कारण 15 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 56 के पास पहुंच गई है. हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक इस बीमारी से 155 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के रिपोर्ट‌‌ की मानें तो भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2000 के पार पहुंच चुकी है. नये मामलों में ज्यादा का तबलीगी जमात से कनेक्शन है, जो कि एक खतरे की घंटी है. वहीं दुनिया में अब तक कोरोनावायरस मरीजों की संख्या 10 लाख से अधिक हो चुका है. Coronavirus से जुड़े देश दुनिया की सभी Live Update

Live Updates
9:13 PM. 3 Apr 20 9:13 PM. 3 Apr

महाराष्ट्र में कोरोना के 67 नये मरीज, संख्या 490 के पार 

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित 67 नये मरीजों का पता चला है.इन नये मामलों के सामने आने से कोरोना के मरीजों की संख्या महाराषट्र में 490 हो गयी है. महाराषट्र में मृतकों की संख्या 26 हो गयी है आज इस वायरस से छह लोगों की मौत हुई है. 50 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गये हैं

10:51 PM. 3 Apr 20 10:51 PM. 3 Apr

कोरोना को रोकने के लिए इस्राइल के प्रधानमंत्री ने की पीएम मोदी से बातचीत

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है. उन्होंने इस बातचीत में तकनीक के इस्तेमाल से कैसे कोरोना को रोका जाए और दूसरे कौन से माध्यम हो सकते हैं इस पर भी चर्च की

5:50 PM. 3 Apr 20 5:50 PM. 3 Apr

असम में कोरोना के चार नये मामले सामने आये

असम में कोरोना के चार नये मामले सामने आये हैं. तीन मरीज नलबाड़ी से हैं और 1 दक्षिण सालमारा से है. यह चारों व्यक्ति दिल्ली के मरकज में शामिल होकर लौटे थे. इस बात की जानकारी असम के मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने दी.

5:28 PM. 3 Apr 20 5:28 PM. 3 Apr

तमिलनाडू में 102 मरीज और बढ़े 411 हुई मरीजों की संख्या

तमिलनाडू में कोरोना के 102 मामले और आये, मरीजों की संख्या 411 हुई.

4:36 PM. 3 Apr 20 4:36 PM. 3 Apr

केंद्र ने राज्यों से कहा, स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा का ध्यान रखें, हमला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें

केंद्र ने राज्यों को लिखी चिट्ठी कहा, उन पर कड़ी कार्रवाई करें जो स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला कर रहे हैं. स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें

4:25 PM. 3 Apr 20 4:25 PM. 3 Apr

तबलीगी जमात के कारण 647 मामले सामने आये

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज किये गये प्रेस कॉन्फ्रेंस में संयुक्त सचिव ने कहा कि लॉकडाउन के बाद हमने कोरोना वायरस पर लगाम कसी थी, लेकिन एक घटना के बाद यह देश में बढ़ी है. तबलीगी जमात के 647 मामले देश के 14 राज्य में पॉजिटिव पाये गये हैं. पिछले 24 घंटे में कुल 336 मामले सामने आये हैं. अबतक देश में 2301 मामले सामने आये हैं. कुल 56 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया कि डॉक्टर और नर्स के साथ दुर्व्यवहार बिलकुल सही नहीं है.

4:01 PM. 3 Apr 20 4:01 PM. 3 Apr

सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री केयर फंड में 1,00,61,989 रुपये दिये

सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री केयर फंड में एक करोड़ 61 हजार से ज्यादा दिये हैं

1:48 PM. 3 Apr 20 1:48 PM. 3 Apr

तबलीगी जमात के 960 विदेशी सदस्य ब्लैक लिस्ट

गृहमंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि तबलीगी जमात के 960 विदेशी सदस्यों को काली सूची में डाला गया है, उनके वीजा रद्द कर दिये गये हैं. इनमें इंडोनेशिया के 379, बांग्लादेश के 110 नागरिक शामिल हैें.

11:39 AM. 3 Apr 20 11:39 AM. 3 Apr

गुजरात में एक और बुजुर्ग की मौत

गुजरात में कोरोनावायरस के कारण एक बुजुर्ग की मौत हो गई है. राज्य में अब तक कोरोना के कारण कुल आठ लोगों की मौत हो चुकी है.

11:23 AM. 3 Apr 20 11:23 AM. 3 Apr

पीएम मोदी करेंगे खिलाड़ियों से बात

कोरोना वायरस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेल जगत की 40 बड़ी हस्तियों से बात करेंगे. इन खिलाडियों में विराट कोहली, सचिन तेंडुलकर, सौरभ गांगुली का नाम शामिल है. यह मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी.

10:58 AM. 3 Apr 20 10:58 AM. 3 Apr

56 की मौत, 2301 संक्रमित

देशभर में कोरोना पॉजेटिव मामलों की संख्या बढ़ गयी है. नये आंकड़ों के अनुसार अब मरीजों की संख्या 2301 हो गयी है. वहीं मरने वालों की संख्या 56 पर पहुंच चुकी है.

9:51 AM. 3 Apr 20 9:51 AM. 3 Apr

पीएम मोदी का संदेश

पीएम मोदी ने आज वीडियो मैसेज के माध्‍यम से देश को संबोधित किया. उन्होंने 5 अप्रैल रात 9 बजे सभी लाइट बंद करने को कहा और साथ ही यह भी कहा कि 9 मिनट तक दीये, मोमबत्ती या टॉर्च जालायें.

पीएम मोदी का वीडियो मैसेज: 5 अप्रैल रात 9 बजे, सभी लाइट बंद कर जलाएं दीये, मोमबत्ती या टॉर्च

8:41 AM. 3 Apr 20 8:41 AM. 3 Apr

तबलीगी जमात ने बढ़ायी मुश्‍किलें

आगरा के डीएम प्रभु सिंह ने जानकारी कि तबलीगी जमात के 28 लोग दिल्ली गये थे जिनमें से 6 कोरोना पॉजेटिव हैं. अब आगरा में कुल 18 केस, इनमें से 8 डिस्चार्ज हुए. वहीं राजस्थान में कोरोना पॉजेटिव मामलों की संख्या 138 पहुंच चुकी है. टोंक में 5 नये केस मिले हैं. तबलीगी जमात के दिल्ली कार्यक्रम में शामिल लोगों से ये लोग मिले थे. 138 में 2 इटली के भी शामिल हैं. महाराष्ट्र की बात करें तो कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से सूबे में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 21 हो गयी है.

7:25 AM. 3 Apr 20 7:25 AM. 3 Apr

पीएम मोदी जारी करेंगे वीडियो संदेश

पीएम मोदी आज सुबह 9 बजे लॉकडाउन को लेकर एक वीडियो संदेश जारी करेंगे. पीएम मोदी के इस वीडियो संदेश के कारण दूरदर्शन पर टेलीकास्ट होने वाले रामायण शो ओ कुछ देर के लिए बढ़ दिया गया है

7:25 AM. 3 Apr 20 7:25 AM. 3 Apr

अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1169 मौत

अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कारण 1169 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं न्यूयॉर्क में 188 लोग कोरोना के कारण पिछले 24 घंटे में मारे गये.

7:25 AM. 3 Apr 20 7:25 AM. 3 Apr

शिकायत के बाद 6 पर केस दर्ज

गाजियाबाद जिला प्रशासन ने सीएमओ द्वारा मिले शिकायत के बाद एक्शन मोड में आ गयी है. प्रशासन ने इस मामले में 6 लोगों पर केस दर्ज कर जांच के आदेश दिया है, साथ ही अस्पताल में पुलिस के जवान तैनात करने का फैसला किया है. दरअसल, कल गाजियाबाद सीएमओ ने प्रशासन को पत्र लिख कर कहा था कि तबलीगी जमात के जो लोग क्वारेंटाइन में है, वे सभी महिला नर्स के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत कर रहे हैं.

7:25 AM. 3 Apr 20 7:25 AM. 3 Apr

विश्व बैंक ने दिया एक अरब डॉलर की सहायता

विश्व बैंक ने कोरोना से निपटने के लिए भारत को एक अरब डॉलर रुपये की सहायता प्रदान की है. विश्व बैंक ने सूचना जारी कर यह जानकारी दी है.

मुख्य बातें

भारत में कोरोना संकट लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटे में Coronavirus के कारण 15 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 56 के पास पहुंच गई है. हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक इस बीमारी से 155 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के रिपोर्ट‌‌ की मानें तो भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2000 के पार पहुंच चुकी है. नये मामलों में ज्यादा का तबलीगी जमात से कनेक्शन है, जो कि एक खतरे की घंटी है. वहीं दुनिया में अब तक कोरोनावायरस मरीजों की संख्या 10 लाख से अधिक हो चुका है. Coronavirus से जुड़े देश दुनिया की सभी Live Update

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AvinishKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >