होम क्वारंटाइन में रखा गया शख्‍स निर्वस्त्र हो कर भागा, बुजुर्ग महिला को दांत से काटा, मौत

देश में एक तरफ जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ लापरवाही के भी कई मामले सामने आ रहे हैं. ऐसा ही एक मामला तमिलनाडू से सामने आया है जहां होम क्वारंटाइन में रखा गया शख्स भाग गया. वो हाल ही में श्रीलंका से लौटा था. होम क्वारंटाइन […]

देश में एक तरफ जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ लापरवाही के भी कई मामले सामने आ रहे हैं. ऐसा ही एक मामला तमिलनाडू से सामने आया है जहां होम क्वारंटाइन में रखा गया शख्स भाग गया. वो हाल ही में श्रीलंका से लौटा था. होम क्वारंटाइन में रखा गया ये युवक निर्वस्त्र हो कर बाहर भाग गया और पड़ोस में रहने वाली 80 वर्षीय एक महिला को बुरी तरह काट लिया, जिससे उस महिला की मौत हो गयी. पुलिस ने शनिवार को बताया कि महिला को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसके गले पर चोट के निशान थे. शनिवार को उसकी मौत हो गई. युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी 35 वर्ष का है और और 2010 में मदुरै में उसने अपने मानसिक रोग का इलाज करवाया था. परिवार का कहना है कि श्रीलंका में उसके व्यापार में नुकसान होने के कारण वो एक बार फिर से मानसिक रुप से बीमार हो गया है.

बता दें कि कर्नाटक में और दस लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही राज्य में इस बीमारी के कुल मामले 74 हो गये हैं. इधर, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि लॉकडाउन का आर्थिक प्रभाव गंभीर होने की संभावना है. इसके साथ ही उन्होंने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए केंद्र से नौ हजार करोड़ रुपये का अनुदान मांगा. पलानीस्वामी ने मोदी को लिखे पत्र में कहा कि तमिलनाडु सरकार सहित कई राज्य सरकारों ने राहत पैकेजों की घोषणा की है जिन्हें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से मदद मिली है. उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में और राहत कदमों की जरूरत होगी और उसी हिसाब से स्वास्थ्य अवसंरचना तथा चिकित्सा आपूर्ति के लिए खर्च की जरूरत होगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद में राज्यों के योगदान के अनुपात में उन्हें कोष वितरित किया जा सकता है. उन्होंने तमिलनाडु को नौ हजार करोड़ रुपये का अनुदान दिए जाने का आग्रह किया.

बढ़ता जा रहा कोरोना वायरस का कहर

कोरोना वायरस का कहर दुनिया के साथ-साथ भारत में भी बढ़ता जा रहा है. देश में कुल 918 मामले हैं, जिनमें 47 विदेशी नागरिक शामिल हैं. इस बीमारी से 80 लोग ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और एक मरीज को दूसरी जगह भेजा गया है. भारत सरकार की तरफ से लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है, फैलने से रोकने के लिए कई कदम भी उठाए गए हैं. विदेशों में फंसे भारतीयों को भी सरकार वापस ला रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Utpal Kant

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >