Coronavirus in India: देश में आये कोरोना के 64,531 नए मामले, 24 घंटे में 1,092 की मौत, जानें आपके राज्य का हाल

coronavirus news in India: भारत में एक दिन में कोविड-19 (Covid-19) के 64,531 नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को देश में कुल संक्रमितों की संख्या 27,67,273 हो गई. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 20 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और इसके साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर 73.64 प्रतिशत हो गई. मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी किए गये अपडेट आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1,092 लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या बढ़कर 52,889 हो गई.

नयी दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 64,531 नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को देश में कुल संक्रमितों की संख्या 27,67,273 हो गई. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 20 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और इसके साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर 73.64 प्रतिशत हो गई. मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी किए गये अपडेट आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1,092 लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या बढ़कर 52,889 हो गई.

मौत के मामलों में आयी गिरावट

कोरोना संक्रमण से मौत के मामलों में गिरावट आई है और इसकी दर अब 1.91 प्रतिशत है. मंत्रालय के अनुसार देश में अभी 6,76,514 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 24.45 प्रतिशत है. अभी तक 20,37,870 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. देश में सात अगस्त को कोविड-19 के मामले 20 लाख के पार पहुंचे थे. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 18 अगस्त तक 3,17,42,782 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 8,01,518 नमूनों की जांच मंगलवार को हुई.

Also Read: कोरोना टेस्टिंग में देरी या लापरवाही से ज्यादा फैल रहा कोरोना वायरस ! पढ़ें यह रिपोर्ट

महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु में हुई अधिक मौत

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 1,092 लोगों की जान गई, उनमे से सबसे अधिक 422 लोग महाराष्ट्र के हैं. इसके बाद कनार्टक के 139, तमिलनाडु के 121, आंध्र प्रदेश के 88, उत्तर प्रदेश के 70, पश्चिम बंगाल के 55, पंजाब के 35, गुजरात के 20, मध्य प्रदेश तथा जम्मू-कश्मीर के 13-13, दिल्ली तथा झारखंड के 12-12 और राजस्थान के 11 लोग हैं. वहीं ओडिशा तथा पुडुचेरी में नौ-नौ, बिहार, छत्तीसगढ़ तथा तेलंगाना में आठ-आठ, हरियाणा में सात, असम, केरल तथा उत्तराखंड में छह-छह, गोवा में पांच, लद्दाख तथा त्रिपुरा में में तीन-तीन और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, सिक्किम तथा मणिपुर में एक-एक व्यक्ति की जान गई.

राज्यवार मौत का आंकड़ा

मंत्रालय ने बताया कि अब तक देश में कोविड-19 से हुई कुल 52,889 मौतों में सबसे अधिक महराष्ट्र में 20,687 लोगों की जान गई है. इसके अलावा तमिलनाडु में 6,007, दिल्ली में 4,226, कर्नाटक में 4,201 , गुजरात और आंध्र प्रदेश में 2,820-2,820 , उत्तर प्रदेश में 2,585 , पश्चिम बंगाल में 2,528 और मध्य प्रदेश में 1,141 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से हुई है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान तथा पंजाब में 898-898, तेलंगाना में 719 , हरियाणा में 557, जम्मू-कश्मीर में 561, बिहार में 476, ओडिशा में 362, झारखंड में 262, असम में 203, केरल में 175 और उत्तराखंड में 164 लोगों की जान कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से गई.

सिक्किम में दो की मौत

छत्तीसगढ़ में 158, पुडुचेरी में 123, गोवा में 116, त्रिपुरा में 65, चंडीगढ़ में 30, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 30, हिमाचल प्रदेश में 19, मणिपुर में 18, लद्दाख में 17, नगालैंड में आठ, मेघालय में छह, अरुणाचल प्रदेश में पांच, दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन-दीव में दो और सिक्किम में भी दो मरीजों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के कारण मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोगों को पहले से भी कोई बीमारी थी.

Posted By : Pawan Singh

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >