Coronavirus India News Updates: पश्चिम बंगाल में 11,284 नए मामले, दिल्ली में अब तक 53,42,386 लोगों को वैक्सीन की डोज, जम्मू-कश्मीर सरकार ने कल से लागू किए नए कोविड प्रतिबंध

Coronavirus India Live Update : देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ रही है. कोरोना के दैनिक मामलों में 50 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गयी है. जबकि तीन सप्ताह पहले मामलों की संख्या सबसे अधिक थी. रविवार को देश में कोरोना संक्रमण के 1,65,553 नये मामले सामने आये. इधर संक्रमण से हो रही मौतों की संख्या भी अब कम हुई है पर आंकड़े तीन हजार के ऊपर है. वहीं कोरोना की सकारात्मकता दर घटकर 8.4 फीसदी हो गयी है.हरियाणा में लॉकडाउन को सात जून तक बढ़ा दिया गया है. कोरोना से जुड़ी तमाम अपडेट के लिए जुड़े रहे Prabhatkhabar.com के साथ

Live Updates
3:56 AM. 31 May 21 10:26 PM. 30 May

पश्चिम बंगाल में 11,284 नए मामले

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11,284 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, इस दौरान 18,642 लोग डिस्चार्ज हुए और 142 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई. राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 94,898 है.

3:56 AM. 31 May 21 10:26 PM. 30 May

दिल्ली में अब तक 53,42,386 लोगों को वैक्सीन की डोज

आप नेता आतिशी मार्लेना ने कहा कि दिल्ली में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन की डोज उपलब्ध नहीं है. 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए 3,50,000 डोज उपलब्ध है. दिल्ली में अब तक 53,42,386 लोगों को वैक्सीन की डोज लगी है. 45 साल से ज्यादा उम्र वाले 50% लोगों को वैक्सीन लग गई है.

3:56 AM. 31 May 21 10:26 PM. 30 May

जम्मू-कश्मीर सरकार ने कल से लागू किए नए कोविड प्रतिबंध

जम्मू-कश्मीर सरकार ने नए कोविड प्रतिबंधों की घोषणा की है, जो कल से लागू होंगे. जम्मू-कश्मीर के 20 जिलों में साप्ताहिक कर्फ्यू जारी रहेगा. इस दौरान सैलून, शराब की दुकानें हफ्ते में तीन दिन खुलेंगी. जिम, स्पा, स्वीमिंग पूल, सिनेमा ये सभी फिलहाल बंद रहेंगे.

3:56 AM. 31 May 21 10:26 PM. 30 May

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 946 नए मामले

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 946 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 1,803 लोग डिस्चार्ज हुए और 78 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. वहीं, कुल मामले 14,25,592, कुल सक्रिय मामले 12,100 और पॉजिटिव दर 1.25 प्रतिशत दर्ज हुई है.

3:56 AM. 31 May 21 10:26 PM. 30 May

बीजेपी का केजरीवाल से सवाल, अगर निजी अस्पताल वैक्सीन खरीद सकते हैं तो दिल्ली सरकार ने क्यों नहीं उपलब्ध की?

भाजपा नेत्री मीनाक्षी लेखी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर निजी अस्पताल वैक्सीन खरीद सकते हैं तो दिल्ली सरकार ने वैक्सीन क्यों नहीं उपलब्ध की? आपने अपने हिस्से का काम नहीं किया और केंद्र सरकार सब दे दे? आप किस लिए हैं? 10,000 करोड़ का बजट मोहल्ला क्लीनिक में उड़ाने के लिए?

8:11 PM. 30 May 21 2:41 PM. 30 May

सरदार वल्लभ भाई पटेल कोविड अस्पताल में DRDO ने लगाये 250 बेड

दिल्ली कैंट स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल कोविड अस्पताल में DRDO ने 250 और बेड लगा दिये हैं. एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक । आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल में 750 बिस्तरों वाली सुविधाओं को और बढ़ाया जा सकता है.

मुख्य बातें

Coronavirus India Live Update : देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ रही है. कोरोना के दैनिक मामलों में 50 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गयी है. जबकि तीन सप्ताह पहले मामलों की संख्या सबसे अधिक थी. रविवार को देश में कोरोना संक्रमण के 1,65,553 नये मामले सामने आये. इधर संक्रमण से हो रही मौतों की संख्या भी अब कम हुई है पर आंकड़े तीन हजार के ऊपर है. वहीं कोरोना की सकारात्मकता दर घटकर 8.4 फीसदी हो गयी है.हरियाणा में लॉकडाउन को सात जून तक बढ़ा दिया गया है. कोरोना से जुड़ी तमाम अपडेट के लिए जुड़े रहे Prabhatkhabar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >