Jabalpur: A doctor treats a patient infected with black fungus at NSCB Medical College and Hospital, in Jabalpur, Friday, May 21, 2021. (PTI Photo)(PTI05_21_2021_000102B)
Copied link
Coronavirus in India Live Updates / Lockdown news : देश में कोरोना संक्रमण के केस कम हुए हैं लेकिन मृतकों की संख्या में कोई खास कमी नहीं आई है. दिल्ली में जहां अब सरकार धीरे-धीरे लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया शुरू करेगी. वहीं कई ऐसे भी राज्य हैं जहां लॉकडाउन (Lockdown news, home ministry extended restrictions, guideline) को आगे बढाया गया है. झारखंड में केस कम आ रहे हैं इसलीए लोग कयास लगा रहे हैं कि 3 जून के बाद लॉकडाउन खुल जाएगा. झारखंड, बिहार, दिल्ली सहित(Jharkhand,bihar,up,delhi,mp covid 19 case) देश के कई राज्यों में कोरोना के केस कम आ रहे हैं. कोरोना और ब्लैक फंगस (black fungus cases) से जुडी ताजा खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….
4:01 AM. 30 May 214:01 AM. 30 May
गुजरात में पिछले 24 घंटे में 29 मौतें
गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,230 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 7,109 लोग डिस्चार्ज हुए और 29 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है. जबकि, कुल सक्रिय मामले 38,703, कुल डिस्चार्ज 7,57,124 और कुल मृत्यु 9,790 दर्ज हुए है.
4:01 AM. 30 May 214:01 AM. 30 May
मुंबई में पिछले 24 घंटे में 1,048 नए मामले
महाराग्ट्र के मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,048 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 1,359 लोग डिस्चार्ज हुए और 25 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई. जबकि, कुल सक्रिय मामले 27,617, कुल डिस्चार्ज 6,59,899 और कुल मृत्यु 14, 833 दर्ज हुई है.
1:49 AM. 30 May 211:49 AM. 30 May
कोरोना कर्फ्यू को धीरे-धीरे हटाना है और ये आप तय करेंगे : सीएम शिवराज सिंह
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमें अब अनलॉक की दिशा में जाना है, कोरोना कर्फ्यू को धीरे-धीरे हटाना है और ये आप तय करेंगे. जिले में क्या करना है जिले का क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप बैठकर तय करेगा. हम यहां से अभी दिशानिर्देश भेजेंगे. परन्तु अंतिम निर्णय ज़िले का क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप लेगा. उन्होंने कहा कि कुछ चीजें तय हैं कि नहीं खुलेंगी जैसे राजनीतिक गतिविधियां, सांस्कृतिक गतिविधियां, सामाजिक-धार्मिक गतिविधियां, खेल, आयोजन, मेला, उत्सव इन सभी की इजाज़त नहीं दी जाएगी.
10:30 PM. 29 May 2110:30 PM. 29 May
यूपी में 18+ के 18,22,374 लोगों को लगाई जा चुकी है पहली डोज
उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में अब तक 1,42,43,355 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है. वहीं, 34,24,355 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई है. उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल मिलाकर 1,76,66,710 डोज लगाई जा चुकी है. 18 से 45 साल के 18,22,374 लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है.
10:30 PM. 29 May 2110:30 PM. 29 May
गोवा सरकार ने 7 जून सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू बढ़ाने का फैसला किया
गोवा सरकार ने 7 जून सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू बढ़ाने का फैसला किया है. गोवा मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी.
7:50 PM. 29 May 217:50 PM. 29 May
जून में 18-44 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 रोधी 5.5 लाख वैक्सीन मिलेंगे : सिसोदिया
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि शहर की सरकार को केंद्र से जून में 18-44 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 रोधी 5.5 लाख वैक्सीन मिलेंगे.
7:50 PM. 29 May 217:50 PM. 29 May
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के करीब 900 नए मामले
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के करीब 900 नए मामले सामने आए हैं और जैसे मामलों की संख्या में कमी आएगी, हम ज्यादा गतिविधियों को शुरू करने की इजाजत देंगे.
7:50 PM. 29 May 217:50 PM. 29 May
लद्दाख में कोविड-19 से दो और मरीजों की मौत, 124 नए मामले
लद्दाख में कोविड-19 से दो और लोगों ने जान गंवा दी तथा संक्रमण के 124 नए मामले आए. इसी के साथ केंद्र शासित प्रदेश में महामारी के मामलों की संख्या बढ़कर 18,310 हो गई और मृतकों की संख्या 187 पर पहुंच गयी.
7:50 PM. 29 May 217:50 PM. 29 May
डॉक्टरों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ओडिशा सरकार को व्यापक स्तर पर टीकाकरण का सुझाव दिया
डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ओडिशा सरकार को सुझाव दिया है कि राज्य में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन और अन्य उपायों के बजाए बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाना बेहतर है.
7:50 PM. 29 May 217:50 PM. 29 May
2,84,601 नए डिस्चार्ज
देश में पिछले 24 घंटे में 2,84,601 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,51,78,011 हो गई है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 22,28,724 है.
7:50 PM. 29 May 217:50 PM. 29 May
3,617 नई मौत
भारत में कोरोना संक्रमण के 1,73,790 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,77,29,247 हो गई है. वहीं 3,617 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,22,512 हो गई है.
7:50 PM. 29 May 217:50 PM. 29 May
पिछले 24 घंटे में 1.73 लाख नये केस
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 1.73 लाख नये केस सामने आये हैं.
7:50 PM. 29 May 217:50 PM. 29 May
कोविड प्रतिबंधों को 7 जून सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया
हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में कोविड प्रतिबंधों को 7 जून सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया है.
7:50 PM. 29 May 217:50 PM. 29 May
मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 283 नए मामले
मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 283 नए मामले आए हैं. पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 11,659 है जिसमें 2,981 सक्रिय मामले, 8,643 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 35 मौतें शामिल हैं. मिज़ोरम सरकार ने इसकी जानकारी दी है.
7:50 PM. 29 May 217:50 PM. 29 May
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के 2840 नए मामले
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के 2840 नए मामले आने से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 9,65,208 हो गई है. राज्य में शुक्रवार को 976 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है. पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमित 67 मरीजों की मौत हुई है.
7:50 PM. 29 May 217:50 PM. 29 May
गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 2521 नये मामले सामने आये
गुजरात में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2521 नये मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 8,03,387 हो गयी है.
7:50 PM. 29 May 217:50 PM. 29 May
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 20,740 नए मामले आए
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 20,740 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 56,92,920 हो गए, जबकि 424 मरीजों की मौत होने से राज्य में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 93,198 हो गई.
7:50 PM. 29 May 217:50 PM. 29 May
मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1854 नए मामले
मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,854 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,75,709 तक पहुंच गयी.
12:54 PM. 29 May 2112:54 PM. 29 May
दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,141 मामले सामने आए, 139 रोगियों की मौत
दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,141 नए मामले सामने आए और 139 रोगियों की मौत हो गई. संक्रमण की दर 1.59 प्रतिशत है. इस बीच, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली ने किसी तरह महामारी की दूसरी लहर पर काबू पा लिया है.
12:54 PM. 29 May 2112:54 PM. 29 May
महाराष्ट्र: कोरोना संक्रमण के कारण लागू प्रतिबंधों को 15 दिन के लिए बढ़ाया गया
कोरोना वायरस महामारी के कारण महाराष्ट्र में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों को 15 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है लेकिन एक जून को नए दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे.
12:54 PM. 29 May 2112:54 PM. 29 May
अरुणाचल प्रदेश के सात जिलों में सात जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन
अरुणाचल प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए सात जिलों में सात जून तक लॉकडाउन बढ़ाने का शुक्रवार को निर्णय लिया.
12:54 PM. 29 May 2112:54 PM. 29 May
दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,141 मामले सामने आए
दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,141 नए मामले सामने आए और 139 रोगियों की मौत हो गई. संक्रमण की दर 1.59 प्रतिशत है.
12:54 PM. 29 May 2112:54 PM. 29 May
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से 159 और मौत, 2402 नये मरीज मिले
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से 159 और मरीजों की मौत होने के बाद इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या 20 हजार से अधिक हो गई है, जबकि 2,402 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 16,86,138 तक पहुंच गई है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोविड-19 के 2,402 नये मामले सामने आए जबकि 8,145 मरीज बीमारी से उबर गए.
12:54 PM. 29 May 2112:54 PM. 29 May
दिल्ली में 31 मई से शुरू होगी अनलॉक की प्रकिया
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली ने किसी प्रकार कोविड-19 की दूसरी लहर पर काबू पा लिया है और अब सरकार धीरे-धीरे लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि सोमवार से एक सप्ताह के लिये फैक्टरियां दोबारा खोली जा सकेंगी और निर्माण कार्यों की बहाली को मंजूरी दी जाएगी.
मुख्य बातें
Coronavirus in India Live Updates / Lockdown news : देश में कोरोना संक्रमण के केस कम हुए हैं लेकिन मृतकों की संख्या में कोई खास कमी नहीं आई है. दिल्ली में जहां अब सरकार धीरे-धीरे लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया शुरू करेगी. वहीं कई ऐसे भी राज्य हैं जहां लॉकडाउन (Lockdown news, home ministry extended restrictions, guideline) को आगे बढाया गया है. झारखंड में केस कम आ रहे हैं इसलीए लोग कयास लगा रहे हैं कि 3 जून के बाद लॉकडाउन खुल जाएगा. झारखंड, बिहार, दिल्ली सहित(Jharkhand,bihar,up,delhi,mp covid 19 case) देश के कई राज्यों में कोरोना के केस कम आ रहे हैं. कोरोना और ब्लैक फंगस (black fungus cases) से जुडी ताजा खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….