Coronavirus in India LIVE Updates : महाराष्ट्र में एक दिन में संक्रमण के 55,411 मामले, 309 लोगों की मौत

Coronavirus in India LIVE Updates : देश में कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है. पिछले तीन दिनों से कोरोना के दैनिक मामले एक लाख के ऊपर आ रहे हैं. बीते 24 घंटे में कोरोना 1.45 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 794 मरीजों की मौत इस खतरनाक वायरस के कारण हुआ है. महाराष्ट्र के बाद दिल्ली, छत्तीसगढ़, पंजाब, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश आदि सहित देश के एक दर्जन राज्यों में कोरोना के सबसे अधिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं. देश में कोरोना से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ...

Live Updates
9:49 PM. 10 Apr 21 9:49 PM. 10 Apr

महाराष्ट्र में एक दिन में संक्रमण के 55,411 मामले, 309 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में एक बार फिर एक दिन में संक्रमण के 55,411 नये मामले सामने आये हैं. पिछले 24 घंटे में 53,005 लोग ठीक हुए हैं. एक दिन में 309 लोगों की मौत हुई है.

9:49 PM. 10 Apr 21 9:49 PM. 10 Apr

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बढ़ी लॉकडाउन की मियाद

कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्य प्रदेश के जबलपुर में लॉकडाउन को अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दिया गया है. पहले यह 12 अप्रैल तक ही था.

9:49 PM. 10 Apr 21 9:49 PM. 10 Apr

महाराष्ट्र में संपूर्ण लॉकडाउन की तैयारी, मुख्यमंत्री ने कहा-अब कोई विकल्प नहीं

महाराष्ट्र में संपूर्ण लॉकडाउन की तैयारी हो रही है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सर्वदलीय बैठक में कहा कि अब कोई विकल्प नहीं बचा है. 20 अप्रैल तक स्थिति और भी भयावह हो जायेगी. पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस संपूर्ण लॉकडाउन के पक्ष में नहीं हैं. उन्होंने कहा के लोगों का गुस्सा फूट पड़ेगा.

7:03 PM. 10 Apr 21 7:03 PM. 10 Apr

राजस्थान में एक दिन में आए रिकॉर्ड 4,401 नये मामले, 18 लोगों की मौत

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 4,401 नये मामले सामने आये हैं. एक दिन में इस संक्रमण से 18 लोगों की मौत हो गयी है. जबकि 560 लोग ठीक भी हुए हैं. राजस्थान में अब तक कुल 35,86,88 मामले दर्ज किये गये हैं. अब तक 2,916 लोगों की मौत हो चुकी है. कुल 3,27,866 लोग अब तक ठीक हुए है. एक्टिव मामलों की संख्या 27,906 है.

7:03 PM. 10 Apr 21 7:03 PM. 10 Apr

केरल में कोरोना संक्रमण के 6,194 नये मामले, 17 लोगों की मौत

केरल में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 6,194 नये मामले दर्ज किये गये हैं, वहीं इस संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 17 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि एक दिन में 2,584 लोग ठीक हुए हैं. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कुल एक्टिव मामले 39,778 हो गये हैं. अब तक इस वायरस के संक्रमण से 4,767 लोगों की मौत हो चुकी है. संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 11,15,342 हो गया है.

2:33 PM. 10 Apr 21 2:33 PM. 10 Apr

महाराष्ट्र में लगेगा पूर्ण लॉकडाउन ?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना की स्थिति की समीक्षा करने के लिए आज सभी राजनीतिक पार्टी नेताओं को एक बैठक के लिए बुलाया. इस बैठक में कोरोना से राज्य की बिगड़ते हालात को देखते हुए कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है.

2:33 PM. 10 Apr 21 2:33 PM. 10 Apr

देश में कोरोना के 10 लाख एक्टिव केस 

देश में कोरोना संक्रमण का मामला दस लाख के पार चला गया है. देश में कोरोना संक्रमण का 47 फीसदी मामला पिछले 10 दिनों में आया है. पिछले साल सितंबर के बाद यह पहली बार है जब देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या इतनी हुई है.

2:33 PM. 10 Apr 21 2:33 PM. 10 Apr

देश में कोरोना ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड

भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 1,45,384 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इस दौरान 77, 567 लोगों को अस्पताल से छुट्टी हो गई है, जबकि कोरोना से करीब 794 लोगों की मौत हो गई है.

2:33 PM. 10 Apr 21 2:33 PM. 10 Apr

झारखंड  में 17 मरीजों की मौत

झारखंड में शुक्रवार को एक ही दिन में कोरोना संक्रमण से राज्य में 17 मरीजों की मौत हो गयी. यह एक दिन में मौत का अबतक का सर्वाधिक आंकड़ा है. इनमें रांची के आठ संक्रमित हैं. वहीं, पूर्वी सिंहभूम से तीन, धनबाद से दो, चतरा, गुमला, पलामू व साहिबगंज के एक-एक संक्रमित की मौत हो गयी. दूसरी ओर, इस साल एक दिन में सर्वाधिक 1925 संक्रमित शुक्रवार को मिले. इनमें रांची के 754 मरीज हैं.

7:52 AM. 10 Apr 21 7:52 AM. 10 Apr

महाराष्ट्र में वीकेंड लॉकडाउन

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उद्धव सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन लागू किया है. महाराष्ट्र ने ये वीकेंड लॉकडाउन कल रात से शुरू कर दिया है.

7:52 AM. 10 Apr 21 7:52 AM. 10 Apr

संघ प्रमुख कोरोना पॉजिटिव

देश में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है. वहीं संघ प्रमुख मोहन भागवत भी इस महामारी की चपेट में आ गये हैं. शुक्रवार को संघ प्रमुख कोरोना पॉजिटिव पाए गए. उन्हें नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

7:52 AM. 10 Apr 21 7:52 AM. 10 Apr

10 राज्यों में रोजाना तेजी से बढ़ रहे नये केस

महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, और राजस्थान में कोरोना के रोजाना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में सामने आये संक्रमण के नये मामलों में से 83.29 प्रतिशत मामले इन 10 राज्यों से हैं.

7:52 AM. 10 Apr 21 7:52 AM. 10 Apr

दिल्ली एम्स में 20 डॉक्टर छह छात्र संक्रमित

दिल्ली स्थित एम्स के 20 डॉक्टर और छह मेडिकल छात्र पिछले 10 दिनों में कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं. 20 डॉक्टरों में दो संकाय सदस्य शामिल हैं. बाकी रेजिडेंट डॉक्टर हैं. अधिकांश में संक्रमण के हल्के लक्षण हैं.

7:52 AM. 10 Apr 21 7:52 AM. 10 Apr

कई राज्यों में लगे प्रतिबंध 

  • दिल्ली में सभी स्कूल-कॉलेज अगले आदेश तक बंद

  • मुंबई, पुणे, नागपुर में सोमवार की शाम सात बजे तक कड़ी पाबंदियां

  • छत्तीसगढ़ में 15 अप्रैल से शुरू होनेवाली बोर्ड परीक्षाएं स्थगित

  • कर्नाटक के बेंगलुरु, कलबुर्गी मंगलुरु, मैसूर में 20 तक कर्फ्यू

7:52 AM. 10 Apr 21 7:52 AM. 10 Apr

शुक्रवार को मिले थें रिकॉर्ड नये मामले 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार को भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 1,31,968 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इस दौरान 61,899 लोगों को अस्पताल से छुट्टी हो गई है, जबकि कोरोना से करीब 780 लोगों की मौत हो गई है.

मुख्य बातें

Coronavirus in India LIVE Updates : देश में कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है. पिछले तीन दिनों से कोरोना के दैनिक मामले एक लाख के ऊपर आ रहे हैं. बीते 24 घंटे में कोरोना 1.45 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 794 मरीजों की मौत इस खतरनाक वायरस के कारण हुआ है. महाराष्ट्र के बाद दिल्ली, छत्तीसगढ़, पंजाब, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश आदि सहित देश के एक दर्जन राज्यों में कोरोना के सबसे अधिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं. देश में कोरोना से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >