Coronavirus in India: इन राज्यों में पहुंच चुका है कोरोना वायरस, देखें यहां पूरी लिस्ट

Coronavirus in India: कोरोना वायरस भारत में भी तेजी से पांव पसारता जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अबतक यहां 132 मरीज ऐसे हैं जो इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं.

Coronavirus in India: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 132 तक पहुंच चुके हैं. इस वायरस से पूरा देश दहशत में है. दुनिया की बात करें तो इस वायरस की चपेट में आकर अबतक 7,000 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं. केवल चीन में कोरोना के कारण 3,100 से ज्यादा मौत के मामले सामने आये हैं. भारत में कोरोना के कारण 2 लोगों की जान गयी, हालांकि थोड़ी राहत देने वाली बात यह है कि इस बीमारी से भारत में 13 लोग ठीक भी होचुके हैं. भारत के 12 राज्य और 3 केंद्रशासित प्रदेश में कोरोना पांव पसार चुका है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार-आइए आपको बताते हैं कि किन-किन राज्यों में कोरोना के कितने मरीज हैं….

लद्दाख-4

जम्मू-कश्‍मीर-3

पंजाब-1

उत्तराखंड-1

दिल्ली-7

हरियाणा-15

यूपी-13

राजस्थान-4

ओडिशा-1

महाराष्‍ट्र-40

तेलंगाना-4

कर्नाटक-10

आंध्र प्रदेश-1

केरल-27

तमिलनाडु-1

सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

कोरोना को लेकर सरकार की ओर से हेल्पलाइन नंबर 1075 और 1800-112-545 जारी किये गये हैं. दोनों नंबर 24 घंटे चालू रहेंगे और इस पर फोन करके कोरोना से जुड़ी जानकारी पा सकते हैं. अलग-अलग राज्य सरकारों की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर पर भी आप फोन कर सकते हैं.

यूनिसेफ आया आगे, कहा- फेक न्यूज शेयर करने से बचें लोग

दुनिया भर में कोरोना को रोकने के लिए गलत जानकारी और फेक न्यूज को फैलने से रोकना भी बहुत जरूरी है. यूनिसेफ के मुताबिक, संकट के इस दौर में गलत जानकारी डर और डर के माहौल को बढ़ावा दे सकती है, जिसकी वजह से लोग असुरक्षित हो सकते हैं. कहा कि लोगों तक सही जानकारी पहुंचे इसके लिए यूनिसेफ, विश्व स्वास्थ्य संगठन, सरकारी अधिकारियों एवं अन्य ऑनलाइन पार्टनर्स जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन और टिकटॉक के साथ मिलकर काम करते हुए वायरस के बारे में सही जानकारी प्रसारित करने के लिए कदम उठा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आम जनता तक सही सलाह और सटीक जानकारी ही पहुंचे.

कोरोना के नाम पर चल रहीं 14 फेक वेबसाइट्स, भूलकर भी न खोलें

इंटरनेट पर कारोना वायरस से जुड़े स्कैम, फिशिंग वेबसाइट और स्पैम मैसेज तेजी से फैलाये जा रहे हैं. साइबर सिक्योरिटी फर्म ‘रिकॉर्डेड फ्यूचर’ की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना को लेकर फर्जी जानकारी देने वाले कई सारे डोमेन रजिस्टर हो रहे हैं. अबतक ऐसे 14 खतरनाक वेबसाइट के नाम सामने आये हैं, जिन्हें भूलकर भी न खोलें. इन वेबसाइटों पर कोरोना से जुड़ी गलत जानकारी दी जा रही है. दुनियाभर में ढेरों यूजर्स को कोरोना वायरस कोविड-19 से जुड़े फेक इ-मेल पिछले कुछ सप्ताह से आ रहे हैं. इन वेबसाइट को न खोलना ही बेहतर है. साइबर क्रिमिनल्स हर तरह से लोगों को अपना शिकार बनाने की कोशिश में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

Published by: Prabhat Khabar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >