Coronavirus Update: देश में डरा रहे हैं कोरोना से मौत के आंकड़े, Covid से एक दिन में गई 1241 लोगों की जान

Coronavirus: देश में बीते 24 घंटों में कोरोना केस में कमी तो आई है. लेकिन कोरोना से हो रही मौत का आंकड़ा अभी भी डरा रहा है. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 67,084 नए मामले सामने आए हैं. कोरोना से 1241 लोगों की जान गई है.

Coronavirus Latest Updates: देश में बीते 24 घंटों में कोरोना केस में कमी तो आई है. लेकिन कोरोना से हो रही मौत का आंकड़ा अभी भी डरा रहा है. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) के 67,084 नए मामले सामने आए हैं. लेकिन कोरोना से हो रही मौत का आंकड़ा आज भी बढ़ा हुआ है.

कोरोना केस में 6 फीसदी की कमी: गुरूवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना के 67,084 नये मामले सामने आये हैं. बुधवार की अपेक्षा कोरोना के नये मामलों में 6 फाीसदी की कमी आयई है.

डरा रहे हैं मौत के आंकड़े: एक तरफ कोरोना के नये संक्रमितों की संख्या में कमी देखने को मिली है. तो वहीं देश में कोविड से संक्रमित लोगों की मौत के आंकड़े में बढोत्तरी देखने को मिली है. बीते 24 घंटे में कोरोना से 1241 लोगों की जान गई है. जबकि, डेली पॉजिटिविटी रेट 4.44 फीसदी है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े: स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी कोरोना के एक्टिव केस 7,90,789 हैं. जबकि, रिकवरी रेट 96.95 फीसदी पहुंच गया है. वहीं, एक दिन में कोरोना से ठीक होकर 1,67,882 लोग अपने घरों को लौट गए हैं. इसके साथ ही ठीक होने वाले मरीजों संख्या बढ़कर 4,11,80,751 हो गई है.

Posted by: Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >