Coronavirus : गृह मंत्री अमित शाह ने की डॉक्टरों से बात, कहा- सांकेतिक विरोध न करें

coronavirus: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने डॉक्टरों और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के अधिकारियों के साथ बुधवार को वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की.

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने डॉक्टरों और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के अधिकारियों के साथ बुधवार को वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की. उन्होंने डॉक्टरों के अच्छे काम की सराहना की और उन्हें सुरक्षा का आश्वासन भी दिया और उनसे अपील की कि वे उनके द्वारा प्रस्तावित सांकेतिक विरोध न करें, सरकार उनके साथ है. आपको बता दें कि भारत में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं और स्वास्थ्‍यकर्मी विपरीत परिस्थिति में भी मरीजों की सेवा में लगे हुए हैं. डॉक्टर भी बिना घर गये दिन रात सेवा में लगे हुए हैं. हालांकि देश के कई हिस्सों से खबरें आईं कि स्वास्थयकर्मियों पर लोग हमले कर रहे हैं.

कोविड-19: मरने वालों की संख्या 640 हुई, संक्रमण के मामले 19,984 पर पहुंचे

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को कोविड-19 के कारण देश में मरने वाले लोगों की संख्या 640 हो गयी और संक्रमण के मामले 19,984 पर पहुंच गये. मंत्रालय ने आगे बताया कि कोविड-19 के 15,474 मरीजों का इलाज चल रहा है, 3,869 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और एक मरीज दूसरे देश चला गया. संक्रमण के कुल मामलों में से 77 लोग विदेशी हैं.

Also Read: EXCLUSIVE: लॉकडाउन के बाद बाहर से आनेवाले झारखंडी भाइयों की मदद के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने कसी कमर’, पढ़ें खास बातचीत
मंगलवार शाम से कुल 37 लोगों की मौत

मंगलवार शाम से कुल 37 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 19 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 13 की गुजरात में, तीन की पश्चिम बंगाल में तथा तमिलनाडु और झारखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है. संक्रमण के कारण देश में कुल 640 लोगों की मौत हुई है जिनमें सर्वाधिक 251 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 90 लोगों की मौत गुजरात में, 76 लोगों की मौत मध्यप्रदेश में, 47 की मौत दिल्ली में, 25 की मौत राजस्थान में, 23 लोगों की मौत तेलंगाना में और 22 लोगों की मौत आंध्र प्रदेश में हुई है. संक्रमण के कारण उत्तर प्रदेश में 20 मौत हुई है. हालांकि मंगलवार तक पीटीआई को राज्यों से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक देश में कम से कम 646 लोगों की मौत हुई है.

Also Read: Lockdown violation case in Jharkhand : झारखंड में लॉकडाउन का उल्लंघन पड़ रहा भारी, करीब दो हजार की हुई गिरफ्तारी
स्वास्थ्य मंत्रालय का अपडेट

स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह अपडेट किये गये आंकड़ों के मुताबिक देश में संक्रमण के सर्वाधिक 5,218 मामले महाराष्ट्र में, 2,178 मामले गुजरात में, 2,156 मामले दिल्ली में, 1,659 मामले राजस्थान में, 1,596 मामले तमिलनाडु में और 1,552 मामले मध्य प्रदेश में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

Published by: Prabhat Khabar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >