Coronavirus Outbreak : 22 मार्च को देशभर के अस्पतालों में कोरोना से निबटने के लिए मॉकड्रिल, देश में कुल 296 मामले

देश में Coronavirus मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. पिछले 24 घंटे में भारत में Coronavirus से संक्रमित 50 नये मरीज मिले हैं. वहीं, लखनऊ में एक हाई-प्रोफाइल मामला सामने आने के बाद देश के कई सांसदों ने खुद को सेल्फ आइसोलेशन पर रख लिया है. Coronavirus के खतरे को देखते हुए देश के तीन बड़े शहर दिल्ली, मुंबई और लखनऊ को लॉक डाउन कर दिया गया है. एहतियात तौर पर सरकार ने रविवार को देश में ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगाने का आदेश दिया है.

Live Updates
10:22 PM. 21 Mar 20 10:22 PM. 21 Mar

बिहार में 31 मार्च तक बस सेवा, रेस्तरां और बैंक्वेट हॉल बंद

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए बिहार सरकार ने 31 मार्च तक राज्य में बस सेवाओं, रेस्तरां और बैंक्वेट हॉल बंद करने का आदेश शनिवार को दिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया कि रेस्तरां की घर तक भोजन पहुंचाने वाली सेवाएं जारी रहेंगी. राज्य सरकार ने बिहार महामारी रोग, कोविड-19 नियम 2020 लागू करते हुए कहा कि प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू होंगे. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने आदेश में कहा, ‘राज्य में कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए यह निर्णय लिया गया है.’

10:22 PM. 21 Mar 20 10:22 PM. 21 Mar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रवासियों से अपील की कि वे जहां भी हैं वहीं रहें और कोरोना वायरस के कारण अपने घरों के लिए रेलगाड़ी या बस से यात्रा नहीं करें. उन्होंने लोगों को यात्रा के प्रति चेताते हुए कहा कि वे अपने स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं और अपने परिवार को भी खतरे में डाल रहे हैं.

6:47 PM. 21 Mar 20 6:47 PM. 21 Mar

छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी कार्यालयों को 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला किया है. राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग ने नावेल कोरोना वायरस के रोकथाम और नियंत्रण के लिए 31 मार्च तक अत्यावश्यक आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी कार्यालयों को बंद करने का फैसला किया है.

6:47 PM. 21 Mar 20 6:47 PM. 21 Mar

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने की अपनी रणनीति में शनिवार को संशोधन करते हुए कहा कि श्वसन संबंधी गंभीर बीमारी, सांस लेने में दिक्कत और बुखार तथा खांसी की शिकायत के साथ अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों की कोविड-19 संक्रमण के लिए जांच की जायेगी.

6:47 PM. 21 Mar 20 6:47 PM. 21 Mar

देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण के 35 नये मामले सामने आने के बाद भारत में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर शनिवार को 258 हो गयी. हालांकि आईसीएमआर के अनुसार 271 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

6:47 PM. 21 Mar 20 6:47 PM. 21 Mar

सरकारी अस्पतालों में कोरोना वायरस से निपटने के लिए आपात प्रतिक्रिया के लिए 22 मार्च को मॉक ड्रिल होगा. स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है. मंत्रालय ने कहा है कि मास्क के बारे में बहुत सी गलत सूचना है, हर किसी को इन्हें पहनने की जरूरत नहीं है, सामाजिक मेलजोल से दूरी सबसे ज्यादा जरूरी है.

6:47 PM. 21 Mar 20 6:47 PM. 21 Mar

सरकार मास्क, सैनिटाइजर के उत्पादन को बढ़ाने के लिए काम कर रही है, राज्यों से डियोड्रेंट निर्माताओं को सैनिटाइजर के उत्पादन की अनुमति देने को कहा गया है. सरकार ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं, मास्क और सैनिटाइजर की कोई कमी नहीं है, घबराहट में खरीदारी न करें.

6:47 PM. 21 Mar 20 6:47 PM. 21 Mar

बंगाल में सभी रेस्तरां, पब, बार 31 मार्च तक बंद

पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सभी रेस्तरां, बार, पब, नाइट क्लब, मनोरंजन पार्क, संग्रहालय और चिड़ियाघर 31 मार्च तक बंद रखने का शनिवार को आदेश दिया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि रविवार से प्रभावी हो रहे इस आदेश का लक्ष्य सभी अनावश्यक सामाजिक जमावड़े को रोकना है. अधिकारी ने कहा कि यह निर्देश मसाज पार्लर, हुक्का बार पर भी लागू होगा.

6:47 PM. 21 Mar 20 6:47 PM. 21 Mar

लव अग्रवाल ने कहा कि 1600 भारतीय और विदेश के नागरिकों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. आज रोम से 262 स्टूडेंट भारत आ रहे हैं, उन्हें भी आइसोलेशन वार्ड में रखा जायेगा.

6:47 PM. 21 Mar 20 6:47 PM. 21 Mar

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देशभर में कोरोना वायरस के टेस्ट के लिए 111 लैब काम कर रहे हैं.

4:29 PM. 21 Mar 20 4:29 PM. 21 Mar

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा आकड़ो के अनुसार देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 296 हो गयी है जिनमें 4 लोगों की मौत और 22 लोगों को ठीक किया गया हैं.

4:17 PM. 21 Mar 20 4:17 PM. 21 Mar

जॉर्डन से आने के बाद मैरी कॉम ने दिया बयान

जॉर्डन से बापस आने के बाद मैरी कॉम ने कहा कि मैं सिर्फ राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल हुई हू और भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह न मिली हूं और न ही हाथ मिलाया है.

4:17 PM. 21 Mar 20 4:17 PM. 21 Mar

वसुंधरा राजे और दुष्यंत सिंह की रिपोर्ट नेगेटिव 

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. दोनों फिलहाल सेल्फ आइसोलेशन में हैं.

4:17 PM. 21 Mar 20 4:17 PM. 21 Mar

हिमाचल में परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित

कोरोना वायरस के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने 31 मार्च तक निर्धारित सभी परीक्षाओं, प्रैक्टिकल, मूल्यांकन को देखते हुए अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है

4:17 PM. 21 Mar 20 4:17 PM. 21 Mar

जम्मू कश्मीर में बाजार 31 मार्च तक बंद

जम्मू कश्मीर के रियासी में किराने का सामान, फल, सब्जियां, दूध, चिकित्सा, पेट्रोल पंप, एलपीजी आउटलेट्स और अन्य ऐसे प्रतिष्ठानों को छोड़कर सभी दुकानें / बाजार, रियासी के अधिकार क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं को उपलब्ध कराने वाले 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश

4:17 PM. 21 Mar 20 4:17 PM. 21 Mar

सांसद दुष्यंत सिंह के संपर्क में आया शिवसेना सांसद

18 मार्च को संसदीय स्थायी समिति की बैठक के दौरान बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह के संपर्क में आने के बाद शिवसेना सांसद क्रुणाल तुमाने ने खुद को आइसोलेट कर लिया है. दुष्यंत सिंह ने एक पार्टी में भाग लिया था जिसमें गायक कनिका कपूर ने भाग लिया था

4:17 PM. 21 Mar 20 4:17 PM. 21 Mar

पश्चिम बंगाल में एक और नया मामला

हाबरा नगर निगम के अध्यक्ष निलेश दास ने बताया की हाल ही में एक महिला स्कॉटलैंड से लौटी थी जिसमें कोरोना की पुष्टी हुई है. वह स्कॉटलैंड से मुंबई के रास्ते बंगाल आयी थी. उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है

4:17 PM. 21 Mar 20 4:17 PM. 21 Mar

गुजरात में कोरोना के 13 मामले

गुजरात के गृह मंत्री प्रदीप सिंह ने बताया की गुजरात में कोरोना से संक्रमित 13 मामले है. वडोदरा में 3 केस, सूरत में 3, अहमदाबाद में 5, गांधी नगर में 1 और राजकोट में 1 केस है

4:17 PM. 21 Mar 20 4:17 PM. 21 Mar

रेल से दिल्ली से आंध्र प्रदेश का सफर करने वाले आठ लोग संक्रमित

रेल मंत्रालय ने कहा कि आठ यात्री जिन्होंने 13 मार्च को दिल्ली से रामगुंडम तक आंध्र प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से यात्रा की थी वो शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं

2:03 PM. 21 Mar 20 2:03 PM. 21 Mar

रेलवे ने दीटिकट रिफंड मे ढील

कोविड-19 के कारण रेलवे ने पीआरएस काउंटर से जारी टिकटों के लिए 21 मार्च से 15 अप्रैल तक रिफंड नियमों में ढील दी.

2:03 PM. 21 Mar 20 2:03 PM. 21 Mar

कोलकाता की कॉलेज स्ट्रीट स्थित क़फी हाउस बंद

कोलकाता की कॉलेज स्ट्रीट का जाना माना इंडियन कॉफ़ी हाउस कोरोना वायरस की वजह से 31 मार्च तक बंद रहेगा. एक ग्राहक ने बताया कि एक तरह से ये अच्छा ही है क्योंकि बाहर से सैलानी यहां आते हैं और ये बीमारी बाहर से ही आ रही है.

2:03 PM. 21 Mar 20 2:03 PM. 21 Mar

यूपी स्वास्थ्य मंत्री का टेस्ट निगेटिव आया

सिंगर कनिका कपूर के साथ पार्टी में शामिल हुए यूपी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह का कोरोना वायरस टेस्ट निगेटिव आया है. यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी.

2:03 PM. 21 Mar 20 2:03 PM. 21 Mar

रांची रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा

कोरोना वायरस की वजह से रांची रेलवे स्टेशन लगभग खाली नज़र आया. स्टेशन पर कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी देने के लिए पोस्टर भी लगाए गए हैं. स्टेशन मास्टर ने बताया कि पूरे परिसर में सेनेटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है.

12:19 PM. 21 Mar 20 12:19 PM. 21 Mar

कोरोना मरीजों की संख्या 271 पहुंची

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमिक मरीजों की संख्या 271 हो गयी है. पिछले पांच घंटे में पूरे देश में 30 नये करोना के मरीज मिले हैं.

12:19 PM. 21 Mar 20 12:19 PM. 21 Mar

यूपी में कल सार्वजनिक परिवहन सेवा बंद- योगी

यूपी के सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान के बाद कल यूपी की सभी सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बंद रहेगी. उन्होंने कहा कि लखनऊ मेट्रो को भी कल बंद रखा जायेगा.

12:19 PM. 21 Mar 20 12:19 PM. 21 Mar

मनरेगा, दिहाड़ी और ठेला गुमठी वालों को मुआवजा- योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के दिहाड़ी मजदूरों,मनरेगा मजदूरों और ठेला गुमठी मजदूरों को सरकार एक हजार रूपये सहायता राशि के रूप में देगी

12:19 PM. 21 Mar 20 12:19 PM. 21 Mar

बंगाल में एक और महिला में कोरोना की पुष्टि

स्कॉटलैंड से हाल में पश्चिम बंगाल लौटी महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि. अधिकारियों ने बताया कि राज्य में संक्रमण का यह तीसरा मामला है.

12:19 PM. 21 Mar 20 12:19 PM. 21 Mar

कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 258

देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 258 हो गयी है. महाराष्ट्र में सबसे अधिक 49 मरीज पॉजिटिव पाये गये हैं. इसके अलावा दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब और महाराष्ट्र में कोरोना से 4 लोगों की मौत हुई है.

8:50 AM. 21 Mar 20 8:50 AM. 21 Mar

अमेरिका ने भारत की दक्षेस कोविड-19 पहल की प्रशंसा की

अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से टेलीफोन पर बातचीत की और दक्षेस देशों के लिए भारत की कोविड-19 पहल की प्रशंसा की. पेंटागन ने बताया कि दोनों नेताओं ने कोविड-19 वैश्विक महामारी पर चर्चा की और अपनी व्यापक वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने वाली पहलों पर आगे बढ़ते रहने के लिए इस अवधि के दौरान करीबी संवाद बनाए रखने की प्रतिबद्धता जतायी.

8:50 AM. 21 Mar 20 8:50 AM. 21 Mar

चीन में रूका कोरोना !

चीन में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस को कोई नया मामला सामने नहीं आया, लेकिन इस घातक विषाणु के संक्रमण के कारण सात और लोगों की मौत हो जाने से चीन में मृतकों की संख्या बढ़कर 3255 हो गयी.

8:50 AM. 21 Mar 20 8:50 AM. 21 Mar

मास्क और सेनेटाइजर की कीमत तय

केंद्रीय खाद्य और उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान ने बताया है कि सरकार ने मास्क और सेनेटाइजर की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रतिबद्ध है. इसी कड़ी में सरकार ने दोनों वस्तुओं की कीमत तय की है.

7:38 AM. 21 Mar 20 7:38 AM. 21 Mar

गोरखनाथ मंदिर 31 मार्च तक बंद

गोरखनाथ मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया दया है. यह निर्णय कोरोना वायरस के बढ़ते खतरों को देखते हुए लिया गया है.

6:57 AM. 21 Mar 20 6:57 AM. 21 Mar

6 ट्रेन रद्द

पश्चिमी रेलवे ने बयान जारी कर कहा है कि कोरोना के प्रकोप देखते हुए अगले आदेश तक छह ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इन ट्रोेनों में उज्जैन एक्सप्रेस और मड़गांव राजधानी एक्सप्रेस प्रमुख है.

मुख्य बातें

देश में Coronavirus मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. पिछले 24 घंटे में भारत में Coronavirus से संक्रमित 50 नये मरीज मिले हैं. वहीं, लखनऊ में एक हाई-प्रोफाइल मामला सामने आने के बाद देश के कई सांसदों ने खुद को सेल्फ आइसोलेशन पर रख लिया है. Coronavirus के खतरे को देखते हुए देश के तीन बड़े शहर दिल्ली, मुंबई और लखनऊ को लॉक डाउन कर दिया गया है. एहतियात तौर पर सरकार ने रविवार को देश में ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगाने का आदेश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AvinishKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >