चीन की चालबाजी, पहले इटली से दान में लिया पीपीई किट, काम होने के बाद बदला पैंतरा

कोरोना वायरस के कारण इस समय पूरी दुनिया संकट में है. इस समय करीब 205 देशों को कोरोना ने अपने चपेट में ले लिया है, जिसमें करीब 12 लाख इससे संक्रमित हैं और 65 हजार के करीब लोगों ने अपनी जान गवांयी है. इस महामारी की शुरुआत चीन के वुहान से हुई. जब देश कोरोना संकट से पूरी तरह से घिर चुकी है, तब चीन ने इस पर लगभग विजय प्राप्‍त कर लिया है.

नयी दिल्ली : कोरोना वायरस के कारण इस समय पूरी दुनिया संकट में है. इस समय करीब 205 देशों को कोरोना ने अपने चपेट में ले लिया है, जिसमें करीब 12 लाख इससे संक्रमित हैं और 65 हजार के करीब लोगों ने अपनी जान गवांयी है. इस महामारी की शुरुआत चीन के वुहान से हुई. जब देश कोरोना संकट से पूरी तरह से घिर चुकी है, तब चीन ने इस पर लगभग विजय प्राप्‍त कर लिया है. वहां संक्रमण के नये केस लगभग नहीं के बराकर आ रहे हैं. इस समय कोरोना से सबसे अधिक अमरिका, इटली और स्‍पेन परेशान है. सबसे अधिक इटली में 15 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है.

इस महामारी के लिए पूरी दुनिया चीन पर दोष मढ़ रहा है. लेकिन जब चीन में यह महामारी अपना पांव पसार रहा था तो उसकी मदद के इटली सामने आया था. इटली ने उसे काफी मदद की थी. और चीन पीपीई किट (पर्सनल प्रोटेक्‍शन इक्विपमेंट) दान में दिया था. अब जब इटली इस महामारी से जुझ रहा है तो उसे पीपीई किट की सबसे अधिक जरूरत हो रही है. वैसी स्थिति में चीन अब चाहता है कि इटली वापस उससे पीपीई किट खरीद ले. जबकि इसके ठीक उलट कुछ दिनों पहले चीन ने अपनी मानवीय छवि दुनिया के सामने दिखाने के लिए कहा था कि वो इटली को पीपीई किट दान में देगा. जबकि मीडिया रिपोर्ट की अगर मानें तो चीन ने इटली को पीपीई किट बेचा है.

गौरतलब है कि कोरोना के कारण इस समय 12 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें 3 लाख के करीब लोग ठीक भी हुए हैं. जबकि 65 हजार के करीब लोगों की जान भी गयी है. इससे सबसे अधिक अमेरिका, इटली और स्‍पेन प्रभावित है. अमेरिका में अकेले 3 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं और 8 हजार से अधिक की मौत हो चुकी है. वहीं स्‍पेन में 1 लाख से अधिक संक्रमित हैं और 12 हजार से अधिक की मौत हो चुकी है. वहीं इटली में 1 लाख से अधिक संक्रमित हैं और 15 हजार से अधिक की मौत हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ArbindKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >