102 साल पुराने तरीके से कोरोना का ईलाज, अमेरिका में स्वस्थ हुए मरीज के ब्लड प्लाज्मा से होगी घातक वायरस की छुट्टी

कोरोना की वजह से पूरी दुनिया में कोहराम मचा हुआ है. सभी देशों के वैज्ञानिक इस वायरस को रोकने के तरीके ईजाद करने में जुटे हुए हैं. वहीं, अमेरिका ने 102 साल पुराने तरीके पर काम करना शुरू कर दिया है. अमेरिका के ह्यूस्टन के एक प्रमुख अस्पताल ने कोविड-19 से ठीक हुए एक मरीज का खून इस बीमारी से गंभीर रूप से पीड़ित एक रोगी को चढ़ाया है और यह प्रायोगिक इलाज आजमाने वाला देश का ऐसा पहला चिकित्सालय बन गया है.

नयी दिल्ली : कोरोना की वजह से पूरी दुनिया में कोहराम मचा हुआ है. सभी देशों के वैज्ञानिक इस वायरस को रोकने के तरीके ईजाद करने में जुटे हुए हैं. वहीं, अमेरिका ने 102 साल पुराने तरीके पर काम करना शुरू कर दिया है. अमेरिका के ह्यूस्टन के एक प्रमुख अस्पताल ने कोविड-19 से ठीक हुए एक मरीज का खून इस बीमारी से गंभीर रूप से पीड़ित एक रोगी को चढ़ाया है और यह प्रायोगिक इलाज आजमाने वाला देश का ऐसा पहला चिकित्सालय बन गया है. घातक कोरोना वायरस से पीड़ित होने के बाद दो सप्ताह से अधिक समय तक अच्छी सेहत में रहे एक व्यक्ति ने ब्लड प्लाज्मा दान दिया है. इस व्यक्ति ने यह ब्लड प्लाज्मा ह्यूस्टन मेथोडिस्ट हॉस्पीटल में ‘कोनवालेस्सेंट सीरम थेरेपी’ के लिए दिया है. ईलाज का यह तरीका 1918 के ‘स्पैनिश फ्लू’ महामारी के समय का है.

अमेरिका समेत चार देश अपनाऐंगे कोरोना से निबटने का दक्षिण कोरियाई मॉडल : कोरोना से निबटने के दक्षिण कोरिया के प्रयासों की चौतरफा तारीफों के बीच कनाडा, सऊदी अरब, स्पेन व अमेरिका ने कोरोना से निबटने के मॉडल पर राष्ट्रपति मून-जे-इन से संपर्क किया है.

प्रधानमंत्री चुंग सी-क्युन ने विदेशी मीडिया से बातचीत में ‘दक्षिण कोरिया मॉडल’ की सफलता के राज शेयर किये हैं. पीएम चुंग ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दक्षिण कोरिया का अनुभव आगे एक केस स्टडी के रूप में देखा जा सकता है. उल्लेखनीय है कि अमेरिका में कोरोना के सबसे अधिक मरीज हैं. चुंग ने बड़ी स्पष्टता के साथ अपनी बात रखी और कहा कि हमारे प्रयास चार अवधारणा पर टिके हैं- तेजी, पारदर्शिता, इनोवेशन और जनभागीदारी.

शुरू हुई ‘कोनवालेस्सेंट सीरम थेरेपी’ केवल लॉकडाउन ही काफी नहीं

‘यकृत एवं पित्त विज्ञान संस्थान’ के निदेशक डॉक्टर एसके सरीन ने सरकार को सुझाव दिया है कि भारत में संक्रमण रोकने के लिए केवल लॉकडाउन ही काफी नहीं है. प्रत्येक संदिग्ध के संपर्क में आये हर एक व्यक्ति की पहचान के लिए चीन और दक्षिण कोरिया की तर्ज पर जीपीएस तकनीक का इस्तेमाल करना होगा.

सूंघने और स्वाद की क्षमता खोना हो सकते हैं कोरोना के शुरुआती लक्षण : रिपोर्ट

सूंघने व स्वाद की क्षमता खोना कोरोना के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं. अमेरिकन एकेडमी ऑफ ऑटोलैरीन्जॉलोजी के सीइओ जेम्स सी डेनेनी ने कहा कि वर्तमान में अमेरिका के साथ-साथ दुनियाभर के कई देशों से कोविड-19 से संबंधित मरीजों में सूंघने और स्वाद की क्षमता खोने की रिपोर्टें आयी हैं. इन लक्षणों की रिपोर्टों को देखते हुए एएओ-एचएनएस ने कोरोना वायरस संक्रमण की जांच में सूंघने और स्वाद की क्षमता खोने को भी शामिल करने का प्रस्ताव दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >