कोरोना से जंग : लॉकडाउन में सशर्त छूट देने की तैयारी में केरल, सरकार ने तय किए Red, Orange और Green जोन

लॉकडाउन के कारण देश की अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. इससे बचने के लिए अब राज्यों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटने की तैयारी चल रही है.

पूरी दुनिया के साथ साथ भारत में भी कोरोना कहर बनकर टूट रहा है. कोरोना के कारण पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन रखा गया है. लेकिन लॉकडाउन के कारण देश की अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है.

ऐसे में केरल सरकार 20 और 24 अप्रैल से लॉकडाउन में सशर्त छूट देने की तैयारी कर रही है. केरल सरकार ने राज्य में रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन तय किये हैं. ग्रीन जोन में 20 अप्रैल से लॉकडाउन में छूट दी जाएगी. वहीं, ऑरेंज ए जोन में 24 अप्रैल से छूट दी जाएगी. ऑरेंज बी जोन में भी 20 अप्रैल से छूट रहेगी. यहां, शर्तो के साथ आंशिक छूट दी जाएगी.

रेड जोन में जारी रहेगा लॉकडाउन

रेड जोन में लॉकडाउन 3 मई तक जारी रहेगा. बता दें, रेड जोन में केरल के कासरगोड़, कन्नूर, कोझिकोड और मलप्पुरम को रखा गया है. वहीं, ऑरेंज ए जोन में पथानमथिट्टा, एर्नाकुलम और कोल्लम को रखा गया है. ऑरेंज बी जोन में अलप्पुझा, त्रिवेंद्रम, पलक्कड, वायनाड व त्रिशूर हैं. और ग्रीन जोन में कोट्टयम व इडुक्की को रखा गया है.

घट रहा है कोरोना का ग्राफ

कोरोना की दस्तक सबसे पहले केरल में हुई थी. अबतक यहां कोरोना के 395 मामले पाए गए हैं, जिनमें से करीब 250 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं. जबकि इस बीमारी से यहां अबतक तीन लोगों की मौत हुई है.

कोरोना वायरस के संकट से पूरी दुनिया जूझ रही है. वैश्विक महामारी कोरोना से मरने वालों की संख्या रोज बढ़ती जा रही है. इस वायरस से अब तक एक लाख 50 हजार से ज्यादा जानें जा चुकी हैं. वहीं, इससे संक्रमित मरीजों की संख्या 22 लाख तक पहुंच गई है. दुनिया भर में 5 लाख 47 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से लड़कर ठीक हो चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >