देश में थम नहीं रहा कोरोना का संक्रमण, पिछले 24 घंटे में 1,31,968 नए मामले दर्ज, 780 की मौत
देश में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 1,31,968 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इस दौरान 61,899 लोगों को अस्पताल से छुट्टी हो गई है, जबकि कोरोना से करीब 780 लोगों की मौत हो गई है. मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना मरीजों के कुल संख्या 1,30,60,542 तक पहुंच गई है, जबकि अब तक 1,19,13,292 इस बीमारी से निजात पा चुके हैं. देश में अब भी करीब 9,79,608 कोरोना के सक्रिय मामले हैं. इसके साथ ही, देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 9,79,608 तक पहुंच गई है. वहीं, देश में अब तक करीब 9,43,34,262 लोगों को कोरोना का टीका लगा दिया गया है. आईसीएमआर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, गुरुवार तक कोरोना के 25,40,41,584 सैंपल टेस्ट किए गए हैं, जिसमें 13,64,205 सैंपलों की जांच कल की गई थी.