Corona Live : दो दिन के अंदर दिल्ली को ऑक्सीजन की आपूर्ति का सुप्रीम कोर्ट ने दिया केंद्र को आदेश

Corona Live latest news updates : देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना से मरने वाली संख्या में आने का नाम नहीं ले रही है. शनिवार की शाम तक पिछले 24 घंटों के दौरान यहां पर करीब 412 लोगों की कोरोना से मौत हो गई. मध्य प्रदेश में शनिवार को 12,379 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए. दिल्ली में रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन की कालाबाजारी से संबंधित 30 मामले दर्ज़ किए जा चुके हैं.

Live Updates
4:12 AM. 3 May 21 10:42 PM. 2 May

दो दिन के अंदर दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी पूरी करने का सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि केंद्र यह सुनिश्चित करे कि दिल्ली को ऑक्सीजन की आपूर्ति में कमी को दो दिनों के भीतर यानी कि 3 मई 2021 की मध्यरात्रि से पहले ठीक कर लिया जाए.

4:12 AM. 3 May 21 10:42 PM. 2 May

हरियाणा में एक दिन में कोरोना के 13,322 नये मामले, 145 मौत

हरियाणा में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 13,322 नये मामले सामने आये हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे में 145 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी है. पिछले 24 घंटे में 10,423 लोग ठीक हुए है. राज्य में एक्टिव मामले 1,05,270 हैं. अब तक कुल 4,486 लोगों की मौत इस वायरस के संक्रमण से हो गयी है. अब तक 4,05,132 लोग ठीक हो चुके हैं.

4:12 AM. 3 May 21 10:42 PM. 2 May

देहरादून में कोरोना कर्फ्यू 6 मई तक के लिए बढ़ा

उत्तराखंड : देहरादून में कोरोना कर्फ्यू का 6 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी चीजों पर पाबंदी रहेगी.

4:12 AM. 3 May 21 10:42 PM. 2 May

दिल्ली में एक दिन में आये कोरोना के 20,394 नये मामले, 407 लोगों की मौत

दिल्ली में एक दिन में कोरोनावायरस संक्रमण के 20,394 नये मामले सामने आये हैं. वहीं पिछले एक दिन में 407 और लोगों की मौत इस संक्रमण से हो गयी है. पिछले 24 घंटे में 24,444 लोग इस संक्रमण से ठीक हुए हैं. राज्य में एक्टिव मामले 92,290 हैं. अब तक यहां कोरोना संक्रमण से 16,966 लोगों की मौत हो चुकी है.

4:12 AM. 3 May 21 10:42 PM. 2 May

महाराष्ट्र में एक दिन में आए संक्रमण के 56,647 नये मामले, 669 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोनावायरस संक्रमण के 56,647 नये मामले सामने आये हैं. वहीं, इस संक्रमण से पिछले 24 घंटों में 669 लोगों की मौत हो गयी है. इतने ही समय में संक्रमण से पीड़ित 51,356 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है. राज्य में एक्टिव मामले 6,68,353 हैं, जबकि अब तक 70,284 लोगों की मौत हो चुकी है.

1:47 AM. 3 May 21 8:17 PM. 2 May

गोवा में कोविड को लेकर लगाए गए प्रतिबंध

गोवा में 3 मई को सुबह 6 बजे से लेकर 10 मई की सुबह 7 बजे तक COVID19 प्रतिबंध लगाए गए हैं; आवश्यक सेवाओं को अनुमति होगी. कैसिनो, बार, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जिम, स्कूल, कॉलेज और साप्ताहिक बाजार बंद रहेंगे.

मुख्य बातें

Corona Live latest news updates : देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना से मरने वाली संख्या में आने का नाम नहीं ले रही है. शनिवार की शाम तक पिछले 24 घंटों के दौरान यहां पर करीब 412 लोगों की कोरोना से मौत हो गई. मध्य प्रदेश में शनिवार को 12,379 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए. दिल्ली में रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन की कालाबाजारी से संबंधित 30 मामले दर्ज़ किए जा चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >