Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, 1100 से ज्यादा नये केस, जानिए अन्य राज्यों का हाल

Coronavirus: महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में कोविड संक्रमितों की संख्या बीते 24 घंटों में बढ़कर 1115 हो गई है. वहीं, कोरोना से 9 लोगों की मौत हो गई है. जबकि, 560 मरीज कोरोना को हराकर घर वापस आ गये हैं.

Coronavirus: देश में कोरोना तेज रफ्तार से बढ़ रहा है. संक्रमितों की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है. सबसे ज्यादा टेंशन महाराष्ट्र ने बढ़ाई है. अन्य राज्यों की तुलना में महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या काफी ज्यादा है. महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में कोविड संक्रमितों की संख्या बीते 24 घंटों में बढ़कर 1115 हो गई है. वहीं, कोरोना से 9 लोगों की मौत हो गई है. जबकि, 560 मरीज कोरोना को हराकर घर वापस आ गये हैं.

दिल्ली में दो सप्ताह में 15 की मौत: कोरोना का आतंक दिल्ली में भी दिखाई दे रहा है. राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तो इजाफा हो ही रहा है, यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो रही है. आंकड़ों पर गौर करें तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते 12 दिनों में कोविड संक्रमण से संबंधित 15 लोगों की मौत हुई है. वहीं, दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या में भी इजाफा हुआ है. वहीं दिल्ली सरकार का कहना है कि कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है.

उत्तराखंड में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ है. मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 108 नये मामले दर्ज किये गये. इसी के साथ राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 197 हो गयी. यहां उत्तराखंड राज्य नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक, सर्वाधिक 68 नए मरीज देहरादून जिले में सामने आए हैं जबकि नैनीताल जिले और हरिद्वार में 15 और 8 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

इसी कड़ी में तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री थिरू एम सुब्रमण्यन ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब देते हुए कहा था कि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 500 या 1000 के आंकड़े के पार जाने की स्थिति में राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य करने पर विचार किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनना उपयुक्त रहेगा. मंत्री ने कहा कि राज्य में कोविड के मामलों में क्रमिक वृद्धि हो रही है और संक्रमण से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है.

Also Read: Bathinda Firing: गायब इंसास रायफल और गोलियां बरामद, फोरेंसिक जांच की तैयारी, हो सकता है बड़ा खुलासा

देश में बढ़ रही है संक्रमितों की संख्या: देश के कई और राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते नजर आ रहे हैं. बात करें देश की तो पूरे भारत में बीते कई दिनों से कोविड के मामले पांच हजार से ज्यादा आ रहे हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 7830 नये मामले सामने आये हैं. इसके बाद भारत में एक्टिव केस 40,215 हो गया है. देश की राजधानी दिल्ली में बीते 12 दिनों में कोरोना से संबंधित 15 लोगों की मौत हो गयी है. वहीं कई राज्यों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >