कोरोना के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई टेंशन, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस, कल से शुरू होगी मॉक ड्रिल

Coronavirus: देश में कोरोना के खिलाफ अस्पताल में तैयारियों का जायजा लेने के लिए 10 और 11 अप्रैल को देशव्यापी मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है. इस मॉक ड्रिल में संभावना है कि सरकारी और निजी दोनों प्रकार के स्वास्थ्य केंद्र भाग ले सकते हैं.

Coronavirus: देश में एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण की दस्तक हो गई है. हर दिन कोविड 19 संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों के साथ बैठक कर कोरोना को लेकर कई बातों पर विचार किया. बता दें, बीते 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के 5,357 नये मामले दर्ज किये गये हैं. कोरोना से सबसे ज्यादा बुरा हाल महाराष्ट्र का है. महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 788 नए मामले सामने आए. वहीं, एक संक्रमित की मौत भी हो गई. प्रदेश में कोरोना के सक्रिय  केस 4587 है.

अस्पतालों में 10 से 11 अप्रैल को मॉक ड्रिल: वहीं, देश में कोरोना के खिलाफ अस्पताल में तैयारियों का जायजा लेने के लिए 10 और 11 अप्रैल को देशव्यापी मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है. इस मॉक ड्रिल में संभावना है कि सरकारी और निजी दोनों प्रकार के स्वास्थ्य केंद्र भाग ले सकते हैं. वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया मॉक ड्रिल का निरीक्षण करने कल यानी 10 अप्रैल को झज्जर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जा रहे हैं. बता दें, मांडविया ने सात अप्रैल को हुई समीक्षा बैठक में राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों से अस्पताल जाने तथा मॉक ड्रिल का निरीक्षण करने का अनुरोध किया था.

गौरतलब है कि देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 535 नये मामले सामने आये हैं जबकि कोरोना से 634 मरीज ठीक हुए हैं. यहां अब सक्रिय मामले 2232 हैं. स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में कोरोना वायरस के 535 नये मामले सामने आए हैं और लोगों के संक्रमित पाये जाने की दर 23.05 फीसदी है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 258 नये मामले आये और मंडी तथा सिरमौर जिलों में संक्रमण के कारण दो और मरीजों की मौत हो गयी.

हरियाणा में कोरोना को लेकर अलर्ट: कोरोना को लेकर हरियाणा में भी अलर्ट है. हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने कोरोना को लेकर कहा है कि प्रदेश में कोरोना के खिलाफ पूरी तैयारी है. विज ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में आरटी पीसीआर लैब लगाई गई है इसके अलावा यहां हर जिले में आरटी पीसीआर लैब है. विज ने यह भी कहा कि हरियाणा में जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भी मशीनें लगी हुई हैं. जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भी किसी को बाहर नहीं जाना पड़ता है.

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,56,616 हो गई है. वेबसाइट के अनुसार, भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल संक्रमितों का 0.07 फीसदी है. वहीं, कोविड-19 से ठीक होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.74 फीसदी है. आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमण को मात देने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,92,837 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी दर्ज की गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >