Coromandel Express Accident: ओडिशा में रेल दुर्घटना के बाद 18 ट्रेन रद्द, देखें ट्रेनों के नाम

ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम को कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के बेपटरी होने और एक मालगाड़ी के टकराने से जुड़े रेल हादसे में कम से कम ढाई सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी. हादसे के बाद कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.

Coromandel Express Accident: ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम हुए तीन ट्रेन से जुड़े भीषण हादसे के बाद लंबी दूरी की 18 ट्रेन को रेलवे की ओर से रद्द कर दिया गया है. यह जानकारी एक अधिकारी ने दी. उन्होंने कहा कि सात ट्रेन का मार्ग परिवर्तित किया गया है. 12837 हावड़ा-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12863 हावड़ा-बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12839 हावड़ा-चेन्नई मेल रद्द कर दी गयी. 12895 हावड़ा-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 20831 हावड़ा-संबलपुर एक्सप्रेस और 02837 संतरागाछी-पुरी एक्सप्रेस भी रद्द कर दी गयी है.

कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतरी

आपको बता दें कि ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम को कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के बेपटरी होने और एक मालगाड़ी के टकराने से जुड़े रेल हादसे में कम से कम दो सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि हावड़ा जा रही 12864 बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे बाहानगा बाजार में पटरी से उतर गए और दूसरी पटरी पर जा गिरे. उन्होंने कहा कि पटरी से उतरे ये डिब्बे 12841 शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा गए और इसके डिब्बे भी पलट गये. अधिकारी ने कहा कि कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद एक मालगाड़ी से टकरा गए, जिससे मालगाड़ी भी दुर्घटना की चपेट में आ गयी. हादसा शाम को करीब सात बजे हुआ.

Also Read: Coromandel Express Accident: बालासोर ट्रेन हादसे में बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा, मुआवजे का ऐलान
मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका, बोगियों में फंसे हैं यात्री

घटना में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. बताया जा रहा है कि पलटी हुई बोगियों में सैकड़ों यात्री फंसे हुए हैं. दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बोगियां इस तरह से आपस में एक दूसरे के अंदर घुस गयी थीं कि कई को तो निकाला ही नहीं जा सका. सबसे ज्यादा नुकसान शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस की आगे की जनरल बोगियों को हुआ है. आगे की जनरल बोगियां यात्रियों से खचाखच भरी थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >