Constitution Discussion : ‘कुछ लोग संविधान की प्रति जेब में लेकर घूमते हैं, राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर तंज

Constitution Discussion : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संविधान पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि संविधान किसी एक पार्टी की देन नहीं है.

Constitution Discussion : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संविधान को अपनाए जाने के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर लोकसभा में संविधान पर बहस की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि हम भारतीय लोगों ने 26 अक्टूबर, 1949 को संविधान को अपनाया. अब राजशाही या अंग्रेजों का शासन नहीं रहा, बल्कि लोकतंत्र का शासन है. मंत्री ने कहा कि जिस तरह संविधान राज्यों की जिम्मेदारियां तय करता है, उसी तरह यह नागरिकों को उनके मौलिक अधिकार भी प्रदान करता है. संविधान किसी पार्टी की देन नहीं, यह राष्ट्र बनाने का रोडमैप है.

राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उनपर हमला किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता संविधान की प्रति जेब में रखकर घूमते हैं. उन्होंने संविधान को जेब में रखकर घूमना ही सीखा है. बीजेपी ने संविधान को माथे से लगाया है. हमने कभी भी किसी भी संस्था के साथ खिलवाड़ नहीं किया है.

Read Also : Rajya Sabha : राज्यसभा में किसान और मजदूर के बेटे आमने-सामने, हुआ जबरदस्त हंगामा

चर्चा के दौरान लोकसभा में बोलते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ”संविधान निर्माण के काम को हमेशा एक विशेष पार्टी द्वारा हाईजैक करने का प्रयास किया गया है. आज मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं, कि हमारा संविधान किसी एक पार्टी की देन नहीं है. भारत का संविधान भारत के लोगों द्वारा, भारत के मूल्यों के अनुरूप बनाया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना के साथ काम कर रही है. हमारी सरकार भारत के संविधान में लिखे धर्म के अनुरूप काम कर रही है. हमारा संविधान प्रगतिशील है, समावेशी है, परिवर्तनकारी है. यह हमारा देश है जहां एक गरीब परिवार में पैदा हुआ व्यक्ति भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है और वह देश का राष्ट्रपति भी बन सकता है.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >