कर्नाटक चुनाव रिजल्ट: 'कांग्रेस को मिलेगा पूर्ण बहुमत', सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया का दावा

कर्नाटक चुनाव रिजल्ट: कर्नाटक कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया के बेटे यतीन्द्र सिद्धारमैया ने दावा किया है कि, कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार कर्नाटक मे बनेगी.

कर्नाटक कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया के बेटे यतीन्द्र सिद्धारमैया ने दावा किया है की कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार कर्नाटक मे बनेगी. उन्होंने कहा ‘हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा और हम अपनी सरकार बनाएंगे. हम आश्वस्त हैं और सभी सर्वेक्षणों ने भी कहा है कि कांग्रेस कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतने जा रही है.

उन्होंने कहा कि, एक बेटे के रूप में मैं निश्चित रूप से अपने पिता(सिद्धारमैया) को फिर से मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहूंगा. पिछली बार उनकी सरकार ने बहुत अच्छा शासन किया था, इस बार भी अगर वे CM बनते हैं तो भाजपा सरकार ने जो कुशासन दिया है वह उनके द्वारा ठीक किया जाएगा, इसलिए राज्य के हित में भी मुझे लगता है कि उन्हें मुख्यमंत्री बनना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >