कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से MVA में हलचल, शरद पवार के घर बनी 2024 और महाराष्ट्र चुनाव की रणनीति

NCP की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल ने बैठक के बाद कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी (एमवीए) के लिए उत्साहवर्धक है. उन्होंने छोटे दलों को साथ मिलाकर बीजेपी को 2024 के लोकसभा चुनाव में संयुक्त रूप से चुनौती देने की बात कही.

कर्नाटक में कांग्रेस की धमाकेदार जीत के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल देखी जा रही है. एनसीपी चीफ शरद पवार के घर पर महाविकास अघाड़ी की बड़ी बैठक रविवार को हुई, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पटखनी देने की रणनीति तैयार की गयी.

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से एमवीए उत्साहित

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल ने बैठक के बाद कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी (एमवीए) के लिए उत्साहवर्धक है. उन्होंने छोटे दलों को साथ मिलाकर बीजेपी को 2024 के लोकसभा चुनाव में संयुक्त रूप से चुनौती देने की बात कही.

एमवीए सीट बंटवारे पर जल्द होगा फैसला

एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास ‘सिल्वर ओक’ पर एमवीए की बैठक में शामिल होने के बाद पाटिल ने कहा कि गठबंधन (एमवीए) लोकसभा चुनाव और अगले साल होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे का एक ‘फार्मूला’ तैयार करेगा. एमवीए में शिवसेना(यूबीटी), कांग्रेस और राकांपा शामिल हैं. शिवसेना (यूबीटी) के उद्धव ठाकरे और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले सहित एमवीए के अन्य नेता बैठक में शामिल हुए.

Also Read: Karnataka Polls Result: बीजेपी को हराना ही हमारा लक्ष्य, कर्नाटक परिणाम पर बोले शरद पवार- अगला टारगेट लोकसभा

कर्नाटक की तरह महाराष्ट्र में भी होगी एमवीए की जीत

जयंत पाटिल ने कहा, कर्नाटक की तरह, मैं आश्वस्त हूं कि एमवीए महाराष्ट्र में भी लोगों का विश्वास जीतेगा और कहीं अधिक मजबूती के साथ काम करेगा. उन्होंने कहा कि एमवीए नेताओं ने अन्य छोटे दलों के साथ बातचीत करने का फैसला किया है और वे 2024 में मौजूदा शासन को एक कड़ी टक्कर देने की उम्मीद कर रहे हैं. पाटिल ने कहा, एमवीए के तीनों घटक दल बैठक करेंगे और लोकसभा तथा महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले सीट बंटवारे का एक फार्मूला तैयार करेंगे.

कर्नाटक में कांग्रेस ने 135 सीटें जीत रचा इतिहास

गौरतलब है कि कर्नाटक चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित किये गये। राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा में, कांग्रेस ने 135, भाजपा ने 66 और जद(एस) ने 19 सीट पर जीत दर्ज की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >