Maharashtra Exit Poll को कांग्रेस ने किया खारिज, यहां पढ़ें किसने क्या कहा?

Maharashtra Exit Poll: महाराष्ट्र एग्जिट पोल में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. कुछ सर्वे में बीजेपी गठबंधन को बहुमत के साथ जितते हुए दिखाया है, तो कुछ का अनुमान है कि इस बार महाराष्ट्र में एमवीए की सरकार बनेगी.

Maharashtra Exit Poll: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को एक चरण में मतदान समाप्त हुआ. रिजल्ट 23 नवंबर को सामने आएंगे. परिणाम से पहले एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं. जिसमें अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. कुछ एग्जिट पोल ने महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनते दिखाया है, तो कुछ ने एमवीए को बहुमत के साथ सरकार में वापसी का अनुमान लगाया है. एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने के बाद पार्टी नेताओं के बयान भी सामने आ रहे हैं. तो आइये देखें एग्जिट पोल पर नेताओं का क्या है कहना.

कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने एग्जिट पोल को नकारा

झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, एग्जिट पोल और एक्जैक्ट पोल में बहुत अंतर होता है. पिछले दिनों जिस तरह की चीजें आई हैं उससे एग्जिट पोल का प्रभाव नहीं रह गया है. हम जानते हैं कि एग्जिट पोल और एक्जैक्ट पोल में बहुत अंतर है, हमें एक्जैक्ट पोल पर विश्वास है. जनता पर विश्वास है. लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है, 23 तारीख को जनता का जो भी निर्णय होगा वह हमें स्वीकार होगा.

Also Read: Maharashtra Exit Poll: महाराष्ट्र में बीजेपी+ को 186 सीट देने वाला एग्जिट पोल कौन? देखें आंकड़े

देवेंद्र फडणवीस ने कहा- वोटिंग प्रतिशत बढ़ने से बीजेपी को उसका फायदा होता है

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और नागपुर दक्षिण-पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र फडणवीस ने कहा, मुझे ऐसा लगता है कि जब-जब वोटिंग प्रतिशत बढ़ता है तो बीजेपी को ही उसका फायदा होता है तो मैं ऐसा मानता हूं कि जो बढ़ा हुआ वोटिंग प्रतिशत है इससे बीजेपी-महायुति को फायदा होगा.

बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा- महाराष्ट्र में बहुमत से महायुति की सरकार बना रही

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल पर बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, महाराष्ट्र की जनता अपार बहुमत से महायुति की सरकार बना रही है और झारखंड में बदलाव हो रहा है, वहां पर बीजेपी की गठबंधन की NDA की सरकार बनने जा रही है.

Also Read: Maharashtra Exit Poll: दो धड़े में बंटे एग्जिट पोल, एक ने महायुति को जिताया, तो दूसरे में MVA को बहुमत

बीजेपी नेता आरपी सिंह ने कहा, महाराष्ट्र और झारखंड में NDA को लोगों का आशीर्वाद मिलेगा

महाराष्ट्र और झारखंड चुनावों के एग्जिट पोल पर भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा, महाराष्ट्र और झारखंड दोनों राज्यों में भाजपा-NDA को लोगों का आशीर्वाद मिलेगा. महाराष्ट्र में मतदान प्रतिशत अधिक होना चाहिए था. उम्मीद है कि दोनों राज्यों में अंतिम मतदान 70% से अधिक होगा.

कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला ने एग्जिट पोल को किया खारिज

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा, महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार बना रही है. लोग मौजूदा केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ हैं। एग्जिट पोल जमीनी स्तर पर वास्तविकता को नहीं दर्शाते. लोकसभा चुनाव में किसी ने अनुमान नहीं लगाया था कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी को 40 में से 31 सीटें मिलेंगी. लोगों की भावनाएं हमारे साथ हैं.

नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने क्या कहा?

सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा, हर एजेंसी के एग्जिट पोल से पता चला है कि महाराष्ट्र ने फिर से महायुति के पक्ष में मतदान किया है. लोगों ने एक बार फिर मोदी जी पर अपना भरोसा जताया है. हमने जो काम किया है, वह लोगों के सामने है. हमने अपने संकल्प पत्र में भी बताया था कि हम आगे क्या करने जा रहे हैं, इसीलिए लोगों ने हम पर अपना भरोसा जताया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >