लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका, असम में राहुल गांधी की यात्रा खत्म होते ही कई नेता BJP में शामिल

बीजेपी में शामिल होने वाले कांग्रेसी नेताओं में पूर्व मंत्री बिस्मिता गोगोई, भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) की असम इकाई की पूर्व अध्यक्ष अंगकिता दत्ता, ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (एएएसयू) के पूर्व अध्यक्ष दीपांक कुमार नाथ और उपाध्यक्ष प्रकाश दास शामिल हैं.

लोकसभा चुनाव 2024 जैसे-जैसे करीब आती जा रही है, कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन को एक के बाद एक झटके लगने शुरू हो गए हैं. एक ओर सीट बंटवारे को लेकर I.N.D.I.A गठबंधन में पेंच फंसी हुई है, तो दूसरी ओर पश्चिम बंगाल, पंजाब के बाद कांग्रेस गठबंधन को बिहार से भी झटका लगा है. नीतीश कुमार और उनकी पार्टी फिर से एनडीए में शामिल हो गई है. इधर असम में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है. पार्टी के कई नेता और कार्यकताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है.

कांग्रेस ने ये नेता हुए बीजेपी में शामिल

बीजेपी में शामिल होने वाले कांग्रेसी नेताओं में पूर्व मंत्री बिस्मिता गोगोई, भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) की असम इकाई की पूर्व अध्यक्ष अंगकिता दत्ता, ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (एएएसयू) के पूर्व अध्यक्ष दीपांक कुमार नाथ और उपाध्यक्ष प्रकाश दास शामिल हैं. इसके अलावा राज्य विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष दिलीप पॉल भी बीजेपी में शामिल हो गए.

Also Read: पश्चिम बंगाल : I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर ममता बनर्जी नाखुश, बंगाल में अकेले लड़ेंगी चुनाव

पूर्व कांग्रेस नेता जिबा कांता गोगोई की बहू हैं बिस्मिता

जहां बिस्मिता पूर्व कांग्रेस नेता जिबा कांता गोगोई की बहू और खुमताई से पूर्व विधायक हैं, वहीं दत्ता पूर्व कांग्रेस मंत्री अंजन दत्ता की बेटी हैं. IYC के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज करने के बाद उन्हें पिछले साल कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था.

असम में राहुल गांधी की यात्रा खत्म होते ही कांग्रेस के नेता बीजेपी में शामिल

गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कुछ ही दिनों पहले असम में समाप्त हुई है. लेकिन यात्रा समाप्त होने के तुरंत बाद कांग्रेस नेताओं का बीजेपी में शामिल होना पार्टी के लिए बड़ा झटका है. इधर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को कहा कि राहुल गांधी जहां-जहां से गुजरेंगे, वहां-वहां कांग्रेस खत्म हो जाएगी. उन्होंने राहुल गांधी को अहंकारी बताया. कहा, उनके नेतृत्व के कोई गुण नहीं हैं. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, वास्तव में राहुल गांधी बीजेपी के स्टार प्रचारक हैं.

ओडिशा में भी 100 से अधिक लोग बीजेपी में शामिल

असम के अलावा ओडिशा में भी कई लोगों ने बीजेपी का दामन थामा है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया, विभिन्न क्षेत्रों के 100 से अधिक लोग भाजपा में शामिल हुए. वे मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >