कांग्रेस का बीजेपी पर वार: पवन खेड़ा बोले- युवाओं की लड़ाई रुकेगी नहीं, शिक्षा मंत्री को देना पड़ेगा इस्तीफा

NEET Protest : कांग्रेस नेताओं को लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया, जिसके बाद पार्टी ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पवन खेड़ा ने छात्रों पर लाठीचार्ज और नेताओं के साथ बदसलूकी का आरोप लगाते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है.

NEET Protest : दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के बाद अलग- अलग बसों में भरकर अलग- अलग जगहों पर ले जाया जा रहा है. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि हम छात्रों को पर किया गया लाठीचार्ज बिलकुल बर्दाश्त नहीं होगा. खेड़ा ने कहा कि दिल्ली जिस तरह पुलिस द्वारा राहुल गांधी और सोनिया गांधी को घसीटकर और बस में ठूंस कर कहां ले जाया गया, इसकी भी जानकारी नहीं दी गई.

नेताओं के साथ बदसलूकी का आरोप

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कांग्रेस नेताओं के साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी की. उन्होंने कहा कि इस तरह का व्यवहार पहले कभी नहीं देखा गया. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन पूरी तरह युवाओं के अधिकारों और परीक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर था, लेकिन सरकार ने शांतिपूर्ण विरोध को भी दबाने की कोशिश कर रही है.

घायल छात्रों का मुद्दा भी उठाया

कांग्रेस नेता खेड़ा ने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान कई युवा घायल हुए हैं. कुछ छात्रों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों के ICU में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन युवाओं के अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी और उन्हें अकेला नहीं छोड़ेगी.

यह भी पढ़ें-बीजेपी पर सपा का वार : अखिलेश बोले- NEET पर चीट करके खुद फंसी सरकार, युवाओं पर बर्बरता नहीं होगी बर्दाश्त

सरकार से इस्तीफे और माफी की मांग

सांसद पवन खेड़ा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग दोहराई. साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी पूरे मामले पर देश से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जवाब देने के बजाय विरोध की आवाज को दबा रही है.

युवाओं को दिया भरोसा

एमपीपवन खेड़ा ने देश के युवाओं से हिम्मत न हारने की अपील की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस उनके साथ खड़ी है और उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि देश देख रहा है कि युवाओं के साथ क्या हो रहा है.खेड़ा ने कहा युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी.

यह भी पढ़ें- NEET आंदोलन पर सियासी घमासान : मंत्री जितेंद्र बोले- राहुल गांधी वादे से पलटे, कांग्रेस ने लोकतंत्र कुचलने का लगाया आरोप


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >