Navjot Singh Sidhu: कांग्रेस नेता सिद्धू की तबीयत बिगड़ी, चंडीगढ़ PGI में कराया गया भर्ती

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को सोमवार दोपहर चंडीगढ़ के स्नात्कोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान में भर्ती कराया गया. अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि सिद्धू की संस्थान के हीपैटोलॉजी विभाग में मेडिकल जांच की गई.

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को सोमवार दोपहर चंडीगढ़ के स्नात्कोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (Chandigarh PGI) में भर्ती कराया गया. अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि सिद्धू की संस्थान के हीपैटोलॉजी विभाग में मेडिकल जांच की गई. दोपहर में, सिद्धू को पीजीआईएमईआर में भर्ती किया गया, जहां उन्हें पटियाला जेल से भारी सुरक्षा के बीच लाया गया था. सूत्रों ने बताया कि अस्पताल में और भी जांच किये जाने की उम्मीद है.

Also Read: Navjot Singh Sidhu News: नवजोत सिंह सिद्धू जेल में नहीं खाएंगे आम कैदियों वाला खाना, मिलेगा बादाम-अखरोट
सिद्धू ने अदालत से मांगी अनुमति

इससे पहले कांग्रेस की पंजाब (Punjab Congress) इकाई के पूर्व प्रमुख द्वारा कोर्ट अर्जी लगाकर खराब सेहत का हवाला देते हुए अपने इलाज की अनुमति मांगी थी. एक स्थानीय अदालत में आत्मसमर्पण करने के बाद उन्हें 20 मई को पटियाला केंद्रीय जेल भेज दिया गया था. उन्हें 1998 के रोडरेज के एक मामले में उच्चतम न्यायालय ने एक साल की सश्रम कैद की सजा सुनाई थी. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. सिद्धू को दो सप्ताह पहले जांच के लिए पटियाला के राजेंद्र अस्पताल ले जाया गया था.

सिद्धू को दी जा रही है स्पेशल डाइट

क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू के वकील एसपीएस वर्मा ने हाल में कहा था कि सिद्धू ने जेल में एक विशेष आहार का अनुरोध किया था. वकील के अनुसार सिद्धू, गेहूं से बनी वस्तुएं, चीनी, मैदा और कुछ अन्य खाद्य वस्तुएं नहीं खा सकते हैं. फिलाहल सिद्धू को जेल में एक स्पेशल डाइट दी जा रही है. जिसमें उन्हें सुबह चाय और सफेठ पठे का आधा ग्लास जूस या फिर नारियल पानी पीने दिया जा रहा है.

सिद्धू के लिवर में इन्फेक्शन

इससे पहले तबीयत खराब होने पर सिद्धू को जेल से मेडिकल जांच के लिए राजेंद्र अस्पताल ले जाया गया था. जहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने सिद्धू के लिवर में इन्फेक्शन और फैटी लिवर की समस्या बताई थी. चिकित्सकों ने उन्हें लो फैट और हाई फ़ाइबर फूड खाने की भी सलाह दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >