Karnataka Election Result: जीत के बाद भी टेंशन में कांग्रेस! कर्नाटक के सीएम पद को लेकर पोस्टर वॉर शुरू

Karnataka Election Result: कर्नाटक के कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला के मुताबिक, कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक रविवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे होगी. इधर सीएम पद को लेकर पोस्टर वॉर शुरू…

Karnataka Election Result: दक्षिण का द्वार’ कहे जाने कर्नाटक में भाजपा अब सत्ता से बाहर हो चुकी है. कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर राज्य में 10 साल बाद अपने दम पर सत्ता में वापसी करके, सरकार बनाने की ओर बदम बढ़ा दिया है. 1989 के विधानसभा चुनाव के बाद यह कांग्रेस की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है. इस तरह राज्य में किसी सत्तारूढ़ पार्टी के लगातार दूसरी बार सत्ता में वापस नहीं होने का 38 साल पुराना रिवाज एक बार फिर कायम रहा. इस बीच सबके मन में एक सवाल आ रहा है कि कांग्रेस की जीत के बाद कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा.

इधर, सीएम पद की दावेदारी को लेकर पोस्टर वॉर शुरू हो चुका है. जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया के समर्थकों ने बेंगलुरु में सिद्धारमैया के आवास के बाहर एक पोस्टर लगाया है जिसमें उन्हें “कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री” बताया गया है. वहीं दूसरी ओर बेंगलुरु में कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार के समर्थकों ने उनके आवास के बाहर एक पोस्टर लगाया, जिसमें उन्हें कर्नाटक का “मुख्यमंत्री” घोषित करने की मांग की गयी. इस तरह देखा जाए तो कर्नाटक में जीत के बाद भी कांग्रेस की टेंशन खत्म नहीं हुई है.

कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक आज

कर्नाटक के कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला के मुताबिक, कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक रविवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे होगी. कर्नाटक में कांग्रेस को 42.88 फीसदी मत मिले हैं, जबकि पार्टी को 2018 में करीब 38 फीसदी मत मिले थे. राज्य के छह क्षेत्रों में से, कांग्रेस ने पुराने मैसूरु, मुंबई कर्नाटक, हैदराबाद कर्नाटक और मध्य कर्नाटक क्षेत्रों में जीत दर्ज की. वहीं, भाजपा केवल तटीय कर्नाटक में अपनी पकड़ बनाए रखने में सफल रही, जबकि बेंगलुरु में दोनों दलों का मिलाजुला प्रदर्शन रहा.


सीएम पद के प्रबल दावेदार सिद्धारमैया व शिवकुमार

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया और पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार मुख्य तौर पर दौड़ में हैं. सिद्धरमैया वर्ष 2013 से 2018 तक राज्य के सीएम रह चुके हैं. वह कुरुबा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. वहीं, कांग्रेस के संकट मोचक कहे जानेवाले डीके शिवकुमार को सोनिया और राहुल गांधी का करीबी माना जाता है. वह वोक्कालिगा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं.


Also Read: Karnataka Election Results: कांग्रेस को मिली ‘संजीवनी’! कई मंत्री हारे, जानें दलबदलूओं का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >