60 साल की उम्र में कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने रवीना संग रचायी शादी

Mukul Wasnik marries Raveena at age 60: कांग्रेस महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासनिक ने 60 साल की उम्र में रवीना खुराना से शादी कर ली है. खबरों के अनुसार, रवीना और वासनिक काफी पुराने दोस्त हैं. रवीना एक निजी कंपनी में बड़े पद पर कार्यरत हैं.

Mukul Wasnik marries Raveena at age 60: कांग्रेस महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासनिक ने 60 साल की उम्र में रवीना खुराना से शादी कर ली है. वासनिक के करीबी सूत्रों ने बताया कि दोनों की शादी दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में हुई. रवीना और वासनिक काफी पुराने दोस्त हैं. रवीना एक निजी कंपनी में बड़े पद पर कार्यरत हैं.

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट के जरिये उनकी शादी की खबर सार्वजनिक की. उन्होंने मुकुल वासनिक को जिंदगी की नयी पारी की शुभकामनाएं दीं और तस्वीरें शेयर कीं.

वहीं, कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने अपने ट्विटर हैंडल पर उनकी शादी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा- मैं और नाजनीन (पत्नी), नये शादीशुदा जोड़े मुकुल वासनिक और रवीना खुराना को नयी शुरुआत के लिए ढेर सारी बधाई देता हूं.

मनीष तिवारी ने आगे लिखा है- मुकुल वासनिक से मेरी पहली मुलाकात 1984 और रवीना से 1985 में वर्ल्ड फेस्टिवल ऑफ यूथ ऐंड स्टूडेंट्स के दौरान मॉस्को में हुई थी. दोनों के लिए बहुत खुश हूं. उन्हें ढेर सारा आशीर्वाद.

मुकुल के शाादी समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद और गुजरात से राज्यसभा सांसद पटेल, अंबिका सोनी, बीके हरिप्रसाद और आनंद शर्मा नवदंपति को बधाई देने पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

Published by: Prabhat Khabar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >