कांग्रेस ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित, जानें क्या है आरोप

कृष्णम ने 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लखनऊ से लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे. पिछले कुछ समय से वह कांग्रेस नेतृत्व के कुछ फैसलों की आलोचना कर रहे हैं. कृष्णम ने 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस नेताओं के भाग नहीं लेने के फैसले की भी आलोचना की थी.

आचार्य प्रमोद कृष्णम पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. आचार्य प्रमोद पर यह कार्रवाई पार्टी के खिलाफ अनुशासनहीनता और बार-बार बयानबाजी की शिकायतों के मद्देनजर की गई.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आचार्य प्रमोद को पार्टी से निष्कासित करने का दिया था प्रस्ताव

गौरतलब है कि आचार्य प्रमोद कृष्णम को पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी दिया था. जिसे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंजूरी दे दी और आचार्य प्रमोद को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया.

पिछले कुछ समय से कृष्णम कर रहे कांग्रेस नेतृत्व के फैसलों की आलोचना

कृष्णम ने 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लखनऊ से लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे. पिछले कुछ समय से वह कांग्रेस नेतृत्व के कुछ फैसलों की आलोचना कर रहे हैं. कृष्णम ने 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस नेताओं के भाग नहीं लेने के फैसले की भी आलोचना की थी.

Also Read: कांग्रेस पर वार के बीच पीएम मोदी की तारीफ, क्या है आचार्य प्रमोद कृष्णम के मन में

कृष्णम ने I.N.D.I.A गठबंधन पर उठाया था सवाल

I.N.D.I.A एलायंस पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पिछले दिनों बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था, मुझे लगता है कि I.N.D.I.A एलायंस जैसी कोई चीज नहीं है. जब I.N.D.I.A एलायंस बनाया गया था, तो इसके जन्म के तुरंत बाद ही इसे कई बीमारियां हो गईं. फिर यह आईसीयू और वेंटिलेटर पर चला गया. नीतीश कुमार ने इसका अंतिम संस्कार पटना में किया. मुझे नहीं लगता कि अब इसका अस्तित्व है.

प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर कसा था तंज

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए राहुल गांधी पर तंज कसा था. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कहा था कि वो बीते एक साल से राहुल गांधी से मुलाकात करना चाह रहे हैं, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो पा रही है. जबकि पीएम मोदी से चार दिन में ही मुलाकात हो गई. उन्होंने कहा कि पीएमओ में फोन करने के चार दिन बाद ही पीएम नरेंद्र मोदी ने मुलाकात का समय दे दिया गया.

पीएम मोदी से मिले थे आचार्य कृष्णम

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने 1 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और उन्हें उत्तर प्रदेश के सम्भल में 19 फरवरी को आयोजित होने वाले श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह के लिए आमंत्रित किया था. मोदी से मुलाकात करने के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ‘एक्स’ पर कहा था, मुझे 19 फरवरी को होने वाले श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. इसे स्वीकार करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >