राजस्थान राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रणदीप सुरजेवाला और टीएस सिंहदेव को बनाया अब्ज़र्वर

कांग्रेस ने रणदीप सुरजेवाला और टीएस सिंहदेव को बनाया अब्ज़र्वर

मध्य प्रदेश के सियासी संकट के उथल- पुथल के बीच राजस्थान राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी कमर कस चुकी है. उन्होंने इसके लिए अपने अब्ज़र्वर के तौर पर रणदीप सुरजेवाला और टीएस सिंहदेव को नियुक्त किया है.

ज्यादातर जगहों से चुनाव हार रही कांग्रेस जरूर इस राज्यसभा चुनाव को जीतना चाहेगी ताकि विपक्ष के तौर पर अपनी स्थिति और मजबूत कर सके.

कौन हैं रणदीप सुरजेवाला और टीएस सिंहदेव

टीएस सिंहदेव : टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री हैं. इन्होंने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए बहुत मेहनत किया है 2018 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में जीतने के लिए इन्होंने बहुत अहम किरदार निभाया. 2018 के छत्तीसगढ़ विधानसभाल चुनाव में इन्होंने बीजेपी पार्टी के उम्मीदवार अनुराग सिंह देव को बेहद आसानी से हरा दिया था. टीएस सिंहदेव ने हमीदिया कॉलेज भोपाल से इतिहास में एमए किया है. वे छत्तीसगढ़ के शाही परिवार से संबंध रखते हैं.

रणदीप सिंह सुरजेवाला: रणदीप सिंह सुरजेवाला का हरियाणा की राजनीति में एक बड़ा नाम है. वे भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. वे हरियाणा के सबसे कम आयु के मंत्री भी थे. रणदीप सुरजेवाला ने अपने करियर की शुरुआत एक वकील के तौर पर की थी. वर्तमान में वो कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं. लेकिन लोकसभा के उपचुनाव में कैथल सीट से वे हार गए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >