मोदी-शाह पर टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी मुश्किल में, कोर्ट पहुंचा मामला

रायबरेली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर किया गया है. प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर कोर्ट में शिकायत दर्ज करायी गयी है.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर दिए गए बयान को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है. बीजेपी कार्यकर्ता और वकील शकील अहमद खान ने सोमवार को राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर किया.

खान ने परिवाद में कहा है कि गांधी ने गत 20 मई को अपने रायबरेली दौरे के दौरान डीह के लोधवारी गांव में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ अभद्र शब्दों का प्रयोग किया जिससे उन्हें आघात लगा है. उन्होंने बताया कि अदालत से अनुरोध किया गया है कि न्याय हित में प्रार्थी व उसके गवाहों के साक्ष्य दर्ज कर राहुल गांधी को जिन धाराओं में दोषी पाया जाए उनमें तलब कर दंडित किया जाए.

राहुल गांधी ने क्या कहा था

राहुल गांधी पिछले हफ्ते अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली के साथ-साथ अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर थे. इस दौरान अपने भाषणों में उन्होंने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए उन्हें ‘गद्दार’ कहा था.

माफी मांगे राहुल गांधी

बीजेपी ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ ‘‘गद्दार’’ संबंधी टिप्पणी के लिए राहुल गांधी पर तीखा हमला किया. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि गांधी की टिप्पणी देश की 140 करोड़ जनता का अपमान है और उन्होंने उनसे माफी मांगने की मांग की. नवीन ने राहुल गांधी को भारतीय राजनीति का ‘‘राहु’’ बताया और आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता अपनी सोच और व्यवहार से देश के राजनीतिक माहौल को ‘‘दूषित और गंदा’’ कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >