Aaj ka Mausam : एमपी–छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट, जानें बिहार–झारखंड सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 9 से 12 दिसंबर के बीच मध्य-पूर्वी और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में शीतलहर की संभावना है. पश्चिम भारत से लगे उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में यह ठंड 10 से 12 दिसंबर तक जारी रह सकती है. कुल मिलाकर कई हिस्सों में तापमान में तेज गिरावट देखी जा सकती है.

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 9 से 13 दिसंबर तक असम और मणिपुर के कई इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहने की संभावना है. 9 और 10 दिसंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश और ओडिशा में भी घना कोहरा पड़ सकता है. इन दिनों विजिबिलिटी कम होने से आम लोगों को यातायात में दिक्कतें आ सकती हैं. इसलिए सावधान रहने की जरूरत है.

एमपी, छत्तीसगढ़ के अलावा यहां चलेगी शीतलहर

9 से 12 दिसंबर तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिशा के कई इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है. वहीं, 10 से 12 दिसंबर तक पंजाब में भी इसका असर देखने को मिलेगा. 9 और 10 दिसंबर को बिहार और तेलंगाना में, जबकि 11 और 12 दिसंबर को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में शीतलहर की संभावना विभाग की ओर से व्यक्त की गई है.

झारखंड शीतलहर की चपेट में

झारखंड इन दिनों तेज ठंड की चपेट में है और ज्यादातर जिलों में तापमान काफी नीचे गिर गया है. कई जगह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम हो गया है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही ठंडा रहेगा, इसलिए लोगों को लगातार ठिठुरन का सामना करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें : UP Weather: उत्तर प्रदेश में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, 9 और 10 दिसंबर को घने कोहरे की संभावना

बिहार और यूपी में चलेगी शीतलहर

बिहार में पटना, पूर्णिया और किशनगंज के अलावा यूपी के लखनऊ, कानपुर, आगरा और प्रयागराज में सुबह भीषण शीतलहर चल सकती है. इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है.

रात का तापमान लगभग 2 डिग्री तक गिर सकता है यहां

अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में रात का तापमान करीब 2 डिग्री तक गिरने की संभावना है. इसके बाद दो दिन तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा. फिर अगले तीन दिनों में इसमें 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं मध्य भारत में अगले चार दिनों तक रात का तापमान लगभग स्थिर रहेगा. इसके बाद तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है.

महाराष्ट्र और गुजरात में कैसा रहेगा मौसम

महाराष्ट्र में अगले चार दिनों तक रात का तापमान धीरे-धीरे 2–3 डिग्री सेल्सियस तक घट सकता है. इसके बाद तीन दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं रहेगा. वहीं, अगले पांच दिनों तक गुजरात, पूर्वी भारत और उत्तर-पूर्वी भारत में भी रात के तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >