Coimbatore Car Blast: कोयंबटूर कार विस्फोट मामले में एनआईए ने दर्ज की प्राथमिकी

कोयंबटूर कार धमाका मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया. इसी के साथ इस मामले में अबतक छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस ने यह जानकारी दी.

कोयंबटूर कार धमाके की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) करेगी. तमिलनाडु सरकार की मांग पर केंद्र सरकार ने NIA जांच की मंजूरी दे दी है. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्र सरकार से एनआईए जांच का मांग की थी, जिसके एक दिन के बाद केंद्र सरकार ने अपनी हरी झंडी दिखा दी. इधर मंजूरी मिलने के साथ ही एनआईए ने पहली प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

कोयंबटूर धमाके की जांच जल्द शुरू करेगी एनआईए

केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद बहुत जल्द एनआईए धमाके की जांच शुरू कर देगी. अब तक इस मामले की जांच तमिलनाडु पुलिस कर रही थी. दरअसल दिवाली के एक दिन पहले कोयंबटूर में एक बार में धमाका हुआ था.

Also Read: असम में सक्रिय आतंकी संगठन एक्यूआईएस की गतिविधियों की जांच करेगी एनआईए, गृह मंत्रालय ने सौंपी जिम्मेदारी

कोयंबटूर कार धमाका मामले में अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी

कोयंबटूर कार धमाका मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया. इसी के साथ इस मामले में अबतक छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अफसर खान स्थानीय निवासी है और 23 अक्टूबर को कार में हुए धमाके के लिए विस्फोटक सामग्री उपलब्ध कराने में उसने कथित तौर पर अहम भूमिका निभाई जो पीड़ित जमेशा मुबीन के घर से जब्त की गई थी.

अफसर खान के घर से एक लैपटॉप बरामद

पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय खान पीड़ित मुबीन का रिश्तेदार है और ई-कॉमर्स मंच से बड़ी मात्रा में विस्फोटक खरीदने में उसने मदद की थी. खान से पहले पुलिस ने संदेह के आधार पर पांच घंटे तक पूछताछ की उसके बाद बुधवार को उसके घर की तलाशी भी ली गयी, जिसमें एक लैपटॉप बरामद हुई. लैपटॉप को साइबर जांच के लिए भेजा गया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया.

पुलिस ने इससे पहले पांच लोगों को किया था गिरफ्तार

पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार पांच आरोपियों, मुहम्मद तल्हा, मुहम्मद अजरुद्दीन, मुहम्मद रियास, मुहम्मद नवाज और फिरोज इस्माइल से पूछताछ शुरू कर दी है जिनकी तीन दिन की हिरासत पुलिस को पांचवे न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत से मिली है.

क्या है मामला

गौरतलब है कि 23 अक्टूबर को गैस सिलेंडर धमाके में मारे गए 29 वर्षीय मुबीन के घर से पुलिस ने 75 किलोग्राम विस्फोटक जब्त किया था. धमाका तब हुआ जब वह कार से तमिलनाडु के पश्चिमी वस्त्र उद्योग शहर में मंदिर के सामने से गुजर रहा था और उसने कथित तौर पर पुलिस नाका से बचने की कोशिश की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >