धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा CJP, अभिजीत दीपके का ऐलान- जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रहेगा जारी

क्या सोनम वांगचुक के 26 दिन के अनशन खत्म होने के बाद दिल्ली का आंदोलन थमेगा? कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने साफ कर दिया है कि जंतर-मंतर पर उनका शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. पढ़ें अभिजीत दीपके ने क्या कहा.

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का कहना है कि सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने से उन्हें राहत और खुशी जरूर है, लेकिन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक उनका आंदोलन खत्म नहीं होगा. नीट परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले को लेकर CJP के नेतृत्व में छात्र दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्रों का कहना है कि परीक्षा में गड़बड़ी से लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है. उनका आरोप है कि जब तक इस मामले में जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती और उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक के 26 दिन बाद अनशन खत्म करने से उन्हें राहत मिली है. उन्होंने वांगचुक के साहस और त्याग की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना देश का ध्यान इस मुद्दे की ओर खींचा. दीपके ने कहा कि देश के लिए सोनम वांगचुक की जान बेहद कीमती है.

अभिजीत दीपके ने कहा, ''CJP का जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन अभी खत्म नहीं होगा. जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.''

एक दूसरे पोस्ट में दीपके ने एक तस्वीर शेयर करते हुए केवल इतना लिखा कि Charging up...तस्वीर में एक व्यक्ति का हाथ नजर आ रहा है, जिसमें ड्रिप लगाने की सुई लगी हुई है.

ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, अस्पताल पहुंचे जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने समाप्त कराया अनशन

सोनम वांगचुक ने अनिश्चितकालीन अनशन खत्म कर दिया

सोनम वांगचुक ने गुरुवार (23 जुलाई) देर रात 26 दिन से चल रहा अपना अनिश्चितकालीन अनशन खत्म कर दिया. केंद्र सरकार ने भरोसा दिया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं होगी. साथ ही, नीट परीक्षा में सुधार और कथित पेपर लीक से प्रभावित छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने जैसी मांगों पर भी विचार किया जाएगा. 


ये भी पढ़ें: छात्रों के नाम PM मोदी का वीडियो संदेश, कहा- पेपर लीक पर कैबिनेट में उठाएंगे और कड़े कदम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >