'शुक्र है बहते पानी का नहीं काटा चालान…' दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई पुलिस को फटकार, कोचिंग हादसे की जांच CBI को सौंपी

Delhi HC on Coaching Centre Death: दिल्ली कोचिंग सेंटर मौत मामले में शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस की जमकर क्लास लगाई. कोर्ट ने कटाक्ष करते हुए कहा कि शुक्र है कि दिल्ली पुलिस ने बहते पानी का चालान नहीं काटा. कोर्ट ने कोचिंग हादसे की जांच CBI को सौंपी है.

Delhi HC on Coaching Centre Death: दिल्ली हाई कोर्ट ने ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर में हुए हादसे को लेकर पुलिस और एमसीडी को जमकर फटकार लगायी, कोर्ट ने कहा कि वह यह समझ नहीं पा रही है कि विद्यार्थी बाहर कैसे नहीं आ सके. साथ ही पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है. हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सवाल करते हुए कहा कि एमसीडी अधिकारियों ने क्षेत्र में बरसाती नालों के ठीक ढंग से काम नहीं करने के बारे में आयुक्त को सूचित क्यों नहीं किया. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मनमोहन और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने कहा कि एमसीडी अधिकारियों को इसकी कोई परवाह नहीं है. उनके लिए यह एक सामान्य बात हो गई है.

कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार
दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा कि जिस तरह से आपने वाहन चालक को वहां कार चलाने के लिए गिरफ्तार किया, गनीमत है कि आपने बेसमेंट में घुसने वाले बारिश के पानी का चालान नहीं काटा. हाई कोर्ट ने कहा कि दिल्ली के प्रशासनिक, वित्तीय, भौतिक ढांचे पर पुनर्विचार का समय आ गया है. मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित की. इसके साथ ही कोर्ट ने राजेंद्र नगर में अतिक्रमण, अवैध निर्माण को हटाने का आदेश दिया है.

एसयूवी चालक के खिलाफ कार्रवाई पर भी पुलिस को फटकार
दिल्ली कोचिंग सेंटर मौत मामले में एसयूवी चालक के खिलाफ कार्रवाई पर हाई कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा कि पुलिस का सम्मान तब होता है जब दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज होता है. निर्दोषों को पकड़ने पर नहीं. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: दिल्ली के एक आश्रय गृह में एक महीने में 14 बच्चों की मौत से मचा हड़कंप, आतिशी सिंह ने दिया जांच का आदेश

Wayanad में मचा है हाहाकार, तबाही के बाद हर तरफ गूंज रही है चीत्कार, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >