CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा जिले में एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. सीएम योगी ने कहा कि गोंडा तुष्टीकरण और अराजकता की वेदी पर बलिदान हो गया है. भाई-भतीजावाद और जातिवाद के आगे विकास की बलि चढ़ा दी गई है.
गोंडा का गौरवशाली इतिहास अराजकता की चढ़ा भेंट- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि गोंडा का देश की आजादी में महत्वपू्र्ण योगदान रहा है. लेकिन, यह अपेक्षित विकास, तुष्टीकरण और अराजकता की भेंट चढ़ा दी गई . सीएम ने कहा इस क्षेत्र पर सरयू मईया की असीम कृपा है, लेकिन जातिवाद सोच के चलते इसके पक्ष में कोई सार्थक फैसला नहीं लिया गया, जिसका खामियाजा गोंडा के किसानों को भुगतना पड़ा.यह जिला धीरे-धीरे पिछड़ता गया. प्रदेश के अन्य जिलों की तरह यहां के युवाओं को भी पहचान बताने की संकट का सामना करना पड़ रहा था. पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार ने पिछले 9 सालों में राज्य के विकास के लिए जो कदम उठाए हैं, उसका परिणाम आज हम सबके सामने हैं.
पहले रोजगार के लिए युवाओं को भटकना पड़ता था -सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में प्रदेश के युवाओं को नौकरी और रोजगार के लिए दर-दर भटकना पड़ता था. लेकिन भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने पूरे पारदर्शी तरीके से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य रही है.
सपा एमपी राजीव राय का पलटवार कहा-सीएम मानसिक रूप से नहीं हैं ठीक
समाजावादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने सीएम के बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आमतौर पर ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं करते हैं. मैं बस इतना कह रहा हूं कि ऐसी भाषा शायद वे लोग इस्तेमाल करते हैं, जो मानसिक रूप से ठीक नहीं होते हैं. उन्होंने तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष का जिक्र करते हुए कहा कि अन्नामलाई को भाजपा का असली चेहरा समझ दिख गया होगा. इसलिए उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया.
